Breaking News :
>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश
उत्तराखण्डदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

दून में होने वाली रैली के दौरान पीएम मोदी रखेंगे 15728 करोड़ की 11 योजनाओं की आधारशिला

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चार दिसंबर को देहरादून में होने वाली रैली के दौरान 15728 करोड़ की 11 योजनाओं की आधारशिला रखेंगे। इनमें 8600 करोड़ की लागत का दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (इकोनामिक कारीडोर) भी शामिल है। इसके साथ ही वह राज्य में तैयार हो चुकी 2573 करोड़ की सात योजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिनमें व्यासी जलविद्युत परियोजना, आल वेदर रोड परियोजना के विभिन्न कार्य, स्टेट आफ आर्ट परफ्यूमरी एंड एरोमा लैबोरेट्री मुख्य हैं।

प्रदेश सरकार और भाजपा संगठन चार दिसंबर को परेड मैदान में होने वाली प्रधानमंत्री मोदी की रैली की तैयारियों में जुटे हैं। इस बीच बुधवार को प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से इंटरनेट मीडिया में जानकारी साझा की गई कि रैली के दौरान प्रधानमंत्री 18 हजार करोड़ की योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। प्रधानमंत्री जिन योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा मुख्य है। इस एक्सप्रेस-वे के तैयार होने पर दिल्ली से देहरादून की दूरी ढाई घंटे में तय हो सकेगी। इससे यहां आर्थिक गतिविधियां तेजी से बढ़ेंगी। एक्सप्रेस-वे से अन्य क्षेत्र भी जुड़ेंगे।

प्रधानमंत्री इन योजनाओं का करेंगे लोकार्पण

➤ 120 मेगावाट की व्यासी जलविद्युत परियोजना (लागत 1777 करोड़)

➤ आल वेदर रोड परियोजना में देवप्रयाग से श्रीकोट तक सड़क का चौड़ीकरण (257.34 करोड़)

➤ आल वेदर रोड परियोजना में ब्रह्मपुरी से कौडियाला तक चौड़ीकरण व डक्ट निर्माण (248.22 करोड़)

➤ आल वेदर रोड परियोजना के तहत लामबगड़ में भूस्खलन क्षेत्र का उपचार (107.68 करोड़)

➤ आल वेदर रोड परियोजना में साकनीधार, श्रीनगर व देवप्रयाग में भूस्खलन क्षेत्रों का उपचार (75.9 करोड़)

➤ स्टेट आफ आर्ट परफ्यूमरी एंड एरोमा लैबोरेट्री देहरादून (40 करोड़)

इन योजनाओं का होगा शिलान्यास

➤ 175 किमी लंबा दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारा (8600 करोड़)

➤ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे हरिद्वार, हलगोवा, बहादराबाद तक जुड़ाव (2082 करोड़)

➤ हरिद्वार रिंग रोड: मनोहरपुर से कांगड़ी (1602 करोड़)

-➤ लक्ष्मणझूला के निकट सेतु निर्माण (69.263 करोड़)

➤ देहरादून-पांवटा साहिब (1695 करोड़)

➤ नजीबाबाद-कोटद्वार एनएच का चौड़ीकरण (86 करोड़)

➤ बदरीनाथ धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (220 करोड़)

➤ गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में आधारभूत सुविधाओं का विकास (54 करोड़)

➤ हरिद्वार मेडिकल कालेज (538 करोड़)

➤ देहरादून में जलापूर्ति, सड़क व ड्रेनेज सिस्टम (724 करोड़)

➤ चाइल्ड फ्रेंडली सिटी प्रोजेक्ट देहरादून (58 करोड़)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!