Breaking News :
>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान : डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप
उत्तर-प्रदेशदेश

गृह मंत्री अमित शाह करेंगे सहारनपुर में शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय का शिलान्यास

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, लखनऊ। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह का उत्तर प्रदेश दौरा जारी है। वाराणसी, आजमगढ़, बस्ती तथा लखनऊ के बाद अब वह सहारनपुर का दौरा करेंगे।

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी बनाए गए अमित शाह का यह पहला पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा होगा। गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को सहारनपुर में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की शिलान्यास करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। शिलान्यास कार्यक्रम के बाद अमित शाह तथा सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

सहारनपुर में 92 करोड़ की लागत से 50.43 एकड़ में जनता रोड स्थित पुंवारका में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। आज सदर तहसील में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिला तथा पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। गृह एवं सहकारिता मंत्री भारत सरकार अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसका शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री/उच्च शिक्षा मंत्री डा. दिनेश शर्मा के साथ योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, सूर्यप्रताप शाही, डॉ धर्म सिंह सैनी व राज्य मंत्री नीलिमा कटियार के साथ सांसद कैराना प्रदीप चौधरी भी रहेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह दिन में नई दिल्ली से प्रस्थान कर करीब एक बजे हेलिकाप्टर से सहारनपुर पहुंचेंगे। इसके बाद मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय निर्माण स्थल पर इस विश्विद्यालय शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित करेंगे। यहां पर उनका करीब डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से चलकर करीब 12 बजे सहारनपुर के सरसावां एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वह यहां पर गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने के साथ मां शाकुंभरी विश्विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम तथा जनसभा के समापन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ प्रस्थान करेंगे।

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में केन्द्रीय नेतृत्व की भागेदारी भी बढ़ती जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा भाजपा के चाणक्य माने जाने वाले अमित शाह भी उत्तर प्रदेश को लेकर बेहद सक्रिय हो गए हैं। 2017 के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को 403 में 312 सीट जीतकर प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी। उत्तर प्रदेश में 2017 में समाजवादी पार्टी को 47, बहुजन समाज पार्टी को 19 और कांग्रेस को सात सीट मिली थी। भारतीय जनता पार्टी इस सत्ता को अपने पास बरकरार रखना चाहती है। इसी क्रम में बड़ी सभाएं भी हो रही हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!