Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र>>ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा>>बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन>>ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान>>210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई>>बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश>>18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश>>अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का लोकार्पण, तिथि 13 दिसंबर तय

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, लखनऊ। श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर के लोकार्पण की तिथि तय हो गई है। 13 दिसंबर को ही लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कारिडोर का लोकार्पण करेंगे। भव्य आयोजन के लिए जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। दशमी तिथि के शुभ संयोग में बाबा के धाम का लोकार्पण किया जाएगा। यह पूर्ण तिथि है और इसमें नया वाहन खरीदना, शिलान्यास और उद्घाटन शुभ माना गया है। इसे दोषों के समूह को नष्ट करने वाले रवियोग का संयोग प्राप्त हो रहा है। ऐसे मास में श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण देशहित में रहेगा

तिथि को लेकर श्रीकाशी विद्वत परिषद के महामंत्री प्रो. रामनारायण द्विवेदी का कहना है कि 20 नवंबर से अगहन माह की शुरुआत हो गई है और यह 19 दिसंबर तक रहेगा। संस्कृत के अग्रहायण शब्द से इसका नाम पड़ा। अग्रहायण यानी आगे रहने वाला यानी साल का पहला महीना। सतयुग में इसी माह से नए वर्ष की शुरुआत होती थी। इस महीने की पूर्णिमा तिथि पर मृगशिरा नक्षत्र होने से इसे मार्गशीर्ष कहा जाने लगा। इस पवित्र महीने में ही भगवान शिव-पार्वती और श्रीराम-सीता का विवाह हुआ था।

वेदों में मार्गशीर्ष का नाम सह मास : 

वेदों में मार्गशीर्ष महीने को सह मास कहा गया है। यानी यह महीना समानता का है। इस महीने किए गए सभी व्रत और पूजा का पूरा फल जल्द मिलता है। इस माह किए गए हर तरह के शुभ काम भगवान को अर्पित होते हैं। वैदिक काल से ही मार्गशीर्ष माह को बहुत विशेष माना गया है। इसके नाम से ही पता चलता है कि ये सभी महीनों में शीर्ष पर होने के कारण अग्रणी और सबसे ज्यादा खास है।

अगहन में शिव विवाह : 

शिवपुराण के 35वें अध्याय में रुद्रसंहिता के पार्वतीखंड में बताया है कि महर्षि वशिष्ठ ने राजा हिमालय को शिव-पार्वती विवाह के लिए समझाते हुए विवाह का मुहूर्त मार्गशीर्ष महीने में होना तय किया था। इसके बारे में इस संहिता के 58 से 61 वें श्लोक में बताया गया है। शिवपुराण में बताए गए तिथि और महीने के मुताबिक ये दिन इस साल 21 नवंबर को पड़ रहा है।

श्रीराम-सीता विवाह : 

धर्म ग्रंथों के जानकरों के मुताबिक अगहन महीने में ही श्रीराम-सीता का विवाह संपन्न हुआ था। त्रेतायुग में मार्गशीर्ष महीने के शुक्लपक्ष की पंचमी तिथि पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में श्रीराम-सीता का विवाह हुआ था। इस शुभ पर्व पर तीर्थ, स्नान-दान और व्रत-उपवास के साथ भगवान राम-सीता की विशेष पूजा की जाती है। इसलिए इस दिन को विवाह पंचमी भी कहा जाता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!