Breaking News :
>>धामी सरकार में हुए लोककल्याण के कई ऐतिहासिक काम : महाराज>>कैसी होगी खेल नीति, जनता देगी राय : रेखा आर्या>>संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुरक्षात्मक कार्यों का लिया जायजा>>मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान कार्यों की समीक्षा की>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 13.80 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह
ताज़ा खबरेंदेश

पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पुलिस पर उन्हें घर में नजरबंद करने का लगाया आरोप

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2021, मंगलवार, श्रीनगर। पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पुलिस पर उन्हें घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महबूबा के श्रीनगर में फेयरव्यू गुपकार आवास के बाहर ताला जड़ आवास से बाहर व अंधर जाने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती जम्मू की ही तरह श्रीनगर में भी हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय लोगों की मौत के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकालने की तैयारी कर रही थी।

जम्मू दौरे के दौरान भी महबूबा मुफ्ती ने हैदरपोरा मुठभेड़ के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकाल मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल मुठभेड़ के दौरान आम लोगों को जिस तरह से अपनी ढाल बना रहे हैं उससे यहां के लोगों में रोष पनप रहा है। वहीं महबूबा मुफ्ती का कहना है कि वह विरोध रैली नहीं बल्कि हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ व डॉ मुदस्सर के परिजनों से मिलने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि वह दोनों के परिवारों से मिलकर उनके समक्ष शोक संवेदना व्यक्त करना चाहती थी परंतु जब वह अपने घर से निकलने की तैयारी कर रही थी तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने मुख्य गेट बंद कर दिया और उन्हें घर में ही रहने को कहा। यह भी पता चला है कि महबूबा मुफ्ती ने पुलिस के इस रवैये पर कड़ा रोष जताया और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की परंतु उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!