Breaking News :
>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश>>सावन का पहला सोमवार आज, शिव मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब>>बारिश के साथ बढ़ा डेंगू का खतरा, 40 अस्पतालों में 1,662 बेड किए गए आरक्षित
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री मोदी करेंगे फिनटेक पर ‘इनफिनिटी फोरम’ का उद्घाटन

70 से ज्यादा देश लेंगे हिस्सा

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए फाइनेंशियल टेक्‍नोलाजी (फिनटेक) पर आयोजित इनफिनिटी फोरम का आज उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिए जाने वाले संबोधन में उनका जोर फिनटेक क्षेत्र के विकास के लिए सरकार के स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर हो सकता है। दो दिन तक चलने वाले इस फोरम में विश्‍व के 70 देश हिस्‍सा ले रहे हैं। इस मौके पर दिए अपने संबोधन में उन्‍होंने कहा कि भारत ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत तकनीक और इनोवेशन को कितना तेजी से अपना रहा है। डिजीटल इंडिया ने कई दरवाजे खोल दिए हैं। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अब वक्‍त आ गया है कि फिनटेक इनिशिएटिव को फिनटेक रिवोल्‍यूशन में बदल जाना चाहिए। एक ऐसी क्रांति जो देश के हर व्‍यक्ति को आर्थिक रूप से मजबूत करे। उन्‍होंने कहा कि हम इस बात में विश्‍वास रखते हैं कि अपने अनुभवों को विशेषज्ञों के बीच बांटों और उनसे सीखो। भारत के डिजीटल पब्लिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर सोल्‍यूशन की वजह से पूरी दुनिया में रहने वाले लोगों की जिदंगी बेहतर हुई है।

पीए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘गिफ्ट’ (GIFT) पर उन्‍होंने कहा कि ये भारत का प्रतिनिधित्‍व करता है। इसके अलावा ये भारत के लोतांत्रिक मूल्‍यों और हमारी मांग, हमारी भौगोलिक विविधता, हमारे विचारों, हमारे निवेश और हमारे इनोवेशन का भी प्रतिनिधित्‍व करता है। देश में पिछले वर्ष एटीएम कैश विड्रो करने से अधिक लोगों ने पैमेंट के लिए अपने मोबाइल का इस्‍तेमाल किया। पूरी तरह डिजीटल बैंक अब एक सच्‍चाई बन चुकी है।

इंडोनेशिया, दक्षिण अफ्रीका और ब्रिटेन पार्टनर देश हैं। पीएमओ की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि दो दिनों तक चलने वाले इस फोरम में इस बात पर जोर-शोर से विचार किया जाएगा कि इससे जुड़ी इंडस्‍ट्रीज को कैसे तकनीक और बिजनेस दोनों की नजरिए से मजबूत किया जा सके। इस फोरम को इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विस सेंटर्स आथरिटी (IFSCA)ब्‍लूमबर्ग और भारत सरकार के सहयोग से होस्‍ट कर रहा है।

विदित रहे कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को एक कार्यक्रम में युवाओं के स्‍टार्टअप शुरू करने पर उनकी हौंसला अफजाई की थी। उन्‍होंने यहां कि कहा था कि ऐसे युवाओं को इस फोरम में भी हिस्‍सा लेना चाहिए। पीएमओ की दी गई जानकारी के मुताबिक फिनटेक को सीमाओं से पार होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस फोरम में पीएम मोदी के अलावा मलेशिया और इंडोनेशिया के वित्‍त मंत्री समेत रिलाइंस इंडस्‍ट्री के प्रमुख मुकेश अंबानी भी संबोधित करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!