Breaking News :
>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

जमीन से जुड़े सीएम धामी ने ठेले पर रुककर उठाया खाने का लुत्फ

ठेले वाले से उनका यह रिश्ता है 20 साल पुराना

यह राजमा चावल का नहीं बल्कि रिश्तो का स्वाद है : राजा राम

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 दिसम्बर 2021, शुक्रवार, रुद्रपुर। रुद्रपुर में सरस मेले के शुभारंभ के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को रस्तोगी के ठेले पर राजमा-चावल व कढ़ी खाया और तारीफ की। कालेज के समय से ही सीएम धामी व विधायक ठुकराल पर राजमा-चावल के स्वाद का जादू आज भी बरकरार है। जमीन से जुड़े सीएम ने ठेले पर रुककर खाने का लुत्फ उठाया। ठेले वाले से उनका यह रिश्ता पिछले 20 वर्षो से अधिक का है। जाते समय ईनाम देकर रवाना हुए।

बरेली मीरगंज निवासी राजा राम यहां आदर्श नगर कालोनी वार्ड-13 में परिवार संग निवास करते हैं। करीब 40 वर्ष से ठेली लगाने का काम करते आ रहे हैं। शुरुआती दाैर में डिग्री कालेज में शिकंजी लगाने लगे। करीब 20 वर्ष पहले से विधायक राजकुमार ठुकराल और पुष्कर सिंह धामी एक साथ दुकान पर आकर शिकंजी पीते थे, फिर बाद में राजमा चावल शुरू किया तो वे अक्सर खाने आते थे।

राजा राम ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि यह राजमा चावल का नहीं बल्कि रिश्तो का स्वाद है। बताया कि विधायक राजकुमार ठुकराल के संग अक्सर धामी भी आते थे। समय बीतता गया अौर पुष्कर सिंह धामी भी विधायक बन गए। विधायक बनने के बाद भी कई बार हमारे यहां राजमा चावल खाया है। सीएम बनने की खबर मिली थी, सुनकर अच्छा लगा था, लेकिन अनुमान नहीं था कि कभी सीएम बनने के बाद पुष्कार सिंह धामी ठेली पर हमारे यहां राजमा चावल खाएंगे।

गुरुवार को अचानक गाड़ियों का एक बड़ा काफिला ठेली के सामने रूका और गाड़ी और गाड़ी से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधायक राजकुमार ठुकराल, प्रभारी मंत्री यतिश्वरानंद और जिलाध्यक्ष शिव अरोरा सहित तमामा लोगों को देख एक पल रुक सा गया। सीएम धामी ने राजमा चावल लगाने के लिए कहा, कुर्सी मेज ठीक करने लगा तो बोले ऐसे ही लगा दो। उन्होंने राजमा चावल खाकर तारीफ की और इनाम दो हजार रुपये देकर चले गए। काफी अच्छा लग रहा है, कि समय बदलता रहा लेकिन आज भी स्नेह और लगाव वही बरकरार है। सीएम जमीन से जुड़े नेता हैं। वह आज भी आए तो पहले के जैसे ही हाथ में प्लेट लेकर बिना कुर्सी के खड़े होकर ही खाया। उनका मानना है कि जो नेता बड़ा पद पाने के बाद भी बदलता नहीं और बिना तामझाम के रहता है, वह लंबी राजनीतिक पारी खेलता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!