Breaking News :
>>सीएम धामी के पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर विशेष एल्बम गीत का विमोचन>>गर्दन का दर्द समझकर न करें नजरअंदाज, लंबे स्क्रीन टाइम से बढ़ सकती है सर्वाइकल की समस्या>>टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए सीएम धामी, प्रदेश की खुशहाली के लिए की प्रार्थना>>पढ़ाई की आड़ में हुड़दंग करने वालों पर दून पुलिस सख्त, 98 छात्रों पर कार्रवाई की संस्तुति>>रुद्रपुर और पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र की तैयारियों को लेकर सख्ती>>विशेष गहन पुनरीक्षण की आयोग की टीम ने की समीक्षा>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज
ताज़ा खबरेंदेश

G-20 सम्मेलन में शिरकत करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार,  लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज G-20 सम्‍मेलन के दूसरे सत्र में हिस्‍सा लेंगे। ये सत्र क्‍लाइमेट चेंज पर होगा। आज प्रधानमंत्री मोदी का यहां पर तीसरा दिन है। तीसरे दिन की शुरुआत में पहले प्रधानमंत्री यहां पर स्थित हिस्‍टोरिकल सेंटर जाएंगे। यहां का ऐतिहासिक त्रेवी फाउंटेन बारोक्‍यू आर्ट स्‍टाइल का अदभुत नमूना है। इस जगह को प्‍लेस आफ रोमांस के रूप में भी जानते हैं। फिल्‍म निर्माताओं के लिए भी ये जगह काफी पसंद की जाती है।

इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्‍पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज के साथ द्विपक्षीय मुद्दों पर बातचीत कर सकते हैं। इसके अलावा वो जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल से भी मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा पीएम मोदी सस्‍टेनेबल डेवलेपमेंट गोल के बारे में आयोजित एक सत्र में भी हिस्‍सा लेंगे। ये सेशन वर्ष 2030 एजेंडे पर आ‍धारित है। इसमें 17 टार्गेट तय किए गए हैं। इसके अलावा 244 इंडिकेटर्स भी हैं जिनको विश्‍व के देशों ने स्‍वीकार किया है। आज पीएम मोदी ग्‍लोबल समिट में भी हिस्‍सा लेंगे जो सप्‍लाई चेन को लेकर होने वाला है।

विदित रहे कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने G-20 सम्‍मेलन के पहला सत्र, जो शनिवार को शुरू हुआ था, उसमें प्रधानमंत्री मोदी ने विश्‍व समुदाय के समक्ष ग्‍लोबल इकनामी और ग्‍लोबल हैल्‍थ पर अपने विचार रखे थे। इसमें उन्‍होंने वैश्विक महामारी को खत्‍म करने में भारत का योगदान का जिक्र किया साथ ही ये भी कहा कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन को भारत द्वारा विकसित कोविड वैक्‍सीन को मान्‍यता देनी चाहिए।

अगले दो दिनों में दुनिया की बड़ी अर्थव्‍यवस्‍था वाले देशों के प्रमुख ग्‍लोबल एजेंडा पर अपने विचार रखेंगे। यहां के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काप 26 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए ग्‍लासगो जाएंगे। यहां पर ये समिट क्‍लाइमेट चेंज पर होना है। बता दें कि G-20 यूरोपीय यूनियन के तहत आने वाले 19 देशों का एक इंटरगवर्नमेंटल फोरम  है।  ये विश्‍व के जीडीपी का करीब 80 फीसद है और विश्‍व के कुल व्‍यापार का 75 फीसद है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!