Breaking News :
>>कांवड़ यात्रा केवल आस्था का नहीं, बल्कि सेवा और जनजागरण का भी महापर्व है- विजया रहाटकर>>सड़क सुरक्षा में जनभागीदारी जरूरी, सभी विभाग करें समन्वित प्रयास- डीएम>>पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन के साथ देवभूमि ने किया शिवभक्त कांवड़ियों का अभिनंदन>>गलत तकिया बन सकता है गर्दन दर्द की वजह, जानें सही तकिया चुनने का तरीका>>सामान्य विसंगति वाले नोटिसों का बीएलओ स्तर पर करें निस्तारण- सीईओ>>मुख्यमंत्री धामी ने मसूरी विधानसभा में विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास>>त्यौहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका, चीनी-चावल के बढ़े दाम>>ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी , बोले- समझौते का ये आखिरी मौका>>भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा>>पिथौरागढ़ में पिंजरे में कैद हुई मादा तेंदुआ, लोगों ने ली राहत की सांस>>मतदाता सूची की शुद्धता सर्वाेच्च प्राथमिकता, फील्ड विजिट कर दूर करें समस्याएं- विजय कुमार>>एमडीडीए में समाधान दिवस आयोजित, जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश>>मुख्यमंत्री धामी ने किया ओहो रेडियो 89.2 एफएम का शुभारंभ>>सूबे में खुलेगी सहकारी बैंक की 34 नई शाखाएं- डाॅ. धन सिंह रावत>>मतदाताओं के दस्तावेजों का हो तय समय पर सत्यापन- सीईओ>>ग्राम खैनूरी की क्षतिग्रस्त सड़क का मुख्यमंत्री ने लिया तत्काल संज्ञान>>लो बीपी में ज्यादा नमक खाना सही या गलत? जानिए क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट्स>>12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 11 सितंबर तक करें आवेदन>>2036 ओलंपिक मेजबानी का संकल्प लेकर कावड़ उठाएंगी रेखा आर्या>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा देश
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लखनऊ के हजरतगंज में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की

आकाश ज्ञान वाटिका, 31 अक्टूबर 2021, रविवार,  लखनऊ। देश के पहले गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर देश आज उनको नमन कर रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाने वाली उनकी जयंती पर रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उनको नमन करने के साथ ही 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली को अपने सरकारी आवास के बाहर से फ्लैग ऑफ किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर लखनऊ के हजरतगंज में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रतीक भारत की एकता और अखंडता के आजीवन समर्पित रहने वाले लौह पुरुष भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल देश की एकता तथा अखंडता के प्रमुख शिल्पकार थे। उन्होंने कहा कि आजादी के समय तमाम षड्यंत्रों को बेनकाब करने का कार्य सरदार पटेल जी ने किया था। भारत माता के महान सपूत, स्वतंत्र भारत की अखंडता के शिल्पी सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 146वीं पावन जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मना रहा है।

यह दिवस हमें शांति, सौहार्द, सहकार एवं बंधुत्व की भावना के साथ रहने की प्रेरणा देता है। मां भारती के अमर सपूत, आधुनिक भारत के शिल्पकार, राष्ट्रीय एकता के सूत्रधार, किसान हित चिंतक, भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष भारत रत्न श्रद्धेय सरदार वल्लभ भाई पटेल जी को उनकी जयंती पर कोटिश: नमन। एक भारत तथा श्रेष्ठ भारत के निर्माण में आपका विराट योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर मार्च पास्ट एवं झांकियों को फ्लैग ऑफ भी किया। इनमें 75 मोटर साइकिलों का एक जत्था भी था। 75 मोटर साइकिल सवारों की रैली प्रदेश में भ्रमण करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!