Breaking News :
>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने AIIMS में ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, पीएम नर्स से बोले, “लगा भी दी, पता ही नहीं चला”

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, नई दिल्‍ली, सोमवार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्‍ली स्थित एम्‍स अस्‍पताल में कोरोना वायरस की पहली खुराक ले ली है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर इसकी जानकारी दी। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘मैंने एम्‍स में COVID-19 वैक्सीन की अपनी पहली खुराक ली। उल्लेखनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए काम किया है। मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, वे इसे जरूर लें। आइए, हम सब साथ मिलकर भारत को COVID-19 मुक्त बनाएं।’ पीएम मोदी ने भारत बायोटेक की ‘कोवैक्सिन’ वैक्‍सीन लगवाई है। बता दें कि कोवैक्सिन नामक टीके को भारत बायोटेक ने भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर विकसित किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोरोना वैक्‍सीन देने वालीं सिस्टर पी. निवेदा ने बताया, ‘पीएम मोदी को भारत बायोटेक की COVAXIN की पहली डोज दी गई है। दूसरी डोज 28 दिन बाद दी जाएगी। वैक्‍सीनेशन के दौरान पीएम मोदी ने पूछा कि हम कहां से हैं। टीका लगने के बाद उन्‍होंने कहा, लगा भी दी, पता ही नहीं चला।’

पुदुचेरी की सिस्टर पी. निवेदा ने पीएम मोदी को COVAXIN (भारत बायोटेक) वैक्‍सीन की खुराक दी। तस्वीर में सिस्टर निवेदा के अलावा केरल की रहने वाली एक अन्य नर्स रोसम्मा अनिल भी दिख रही हैं। एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया भी इस मौके पर मौजूद रहे। पीएम मोदी ने कोरोना का टीका लगावाकर कई विपक्षियों को करारा जवाब दिया है। दरअस, कई विपक्षी दलों के नेता भारत में निर्मित कोरोना वैक्‍सीन पर सवाल उठा रहे थे। कई नेताओं ने तो यहां तक कह दिया था कि पहले प्रधानमंत्री मोदी कोरोना वैक्‍सीन लगवाएं, फिर हम लगाएंगे। ऐसे सभी नेताओं को अब पीएम मोदी ने जवाब दे दिया है। साथ ही पीएम मोदी के कोरोना का टीका लगवाने से आमलोगों में भी कोरोना वैक्‍सीन के प्रति विश्‍वास बढ़ेगा।

विदित रहे कि भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान के तहत आम लोगों को आज से टीका लगना शुरू हो रहा है। आमजनों में 60 साल से अधिक और 45 साल से ज्यादा उम्र के गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोग शामिल होंगे। को-विन 2.0 पोर्टल (Co-WIN 2.0) के साथ ही आरोग्य सेतु पर आज सुबह नौ बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। ऐसे में तेजी से टीकाकरण देश में हो पाएगा।

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने मुताबिक, आज से कोई भी व्यक्ति किसी भी केंद्र पर कोरोना का टीका लगवा सकता है। सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगेगा, निजी अस्पतालों में प्रत्येक खुराक के लिए 250 रुपये देने होंगे। इसमें 150 रुपये टीके के लिए और 100 रुपये सर्विस चार्ज होगा। हालांकि, उम्‍मीद की जा रही थी कि कोरोना वायरस की एक खुराक के लिए इससे कहीं ज्‍यादा खर्च करने होंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!