Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
देश

टीकाकरण के लिए को-विन 2.0 पोर्टल और आरोग्य सेतु पर करवाना होगा रजिस्ट्रेशन, कोविन ऐप का नया वर्जन लांच

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 मार्च 2021, सोमवार, नई दिल्ली। भारत में कोरोना महामारी के खिलाफ जारी लड़ाई अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। सोमवार से आम जनता के लिए कोरोना टीकाकरण की शुरूआत हो गई है। इसके लिए 60 साल से ज्यादा और 45 साल से अधिक उम्र के गंभीर रोगों से ग्रस्त लोग पात्र होंगे। टीकाकरण के लिए को-विन 2.0 पोर्टल और आरोग्य सेतु पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके लिए निजी अस्पतालों में प्रत्येक खुराक के लिए 250 रुपये देने होंगे। जबकि सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में टीका लगेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एम्स में कोरोना वाक्सीन की पहली डोज ली है। पीएम ने उन सभी लोगों से टीका लगवाने की अपील की, जो इसके योग्य हैं। पीएम ने ट्वीट किया, ‘मैंने एम्स में कोविड-19 टीके की पहली खुराक ली। कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने बहुत कम समय में असाधारण काम किया है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भारत को कोरोना से मुक्त बनाएंगे।’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी केंद्र पर कोरोना का टीका लगवा सकता है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया सुबह 9 बजे से बजे से दोपहर तीन बजे तक चलेगी। मंत्रालय के अनुसार अगर कोई व्यक्ति पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाता है तो वह सीधे टीकाकरण केंद्र पर जाकर भी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकता है।  इसके लिए आपको आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक या पोस्ट ऑफिस की फोटोयुक्त पासबुक समेत सरकार से अप्रूव किए गए 12 पहचान पत्र में से कोई भी दिखा सकते हैं।

मुंबई के बीकेसी जंबो कोविड सेंटर पर 60 वर्ष से अधिक और 45 वर्ष से अधिक उम्र के कोमोरबिडिटी वाले लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई जा रही है। समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण का समय है। इसके तहत आज 2500 लोगों को टीका लगाने की तैयारी है। वहीं, मध्य प्रदेश में भी 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने को-विन2.0 को लेकर दिशानिर्देश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि आम लोगों के लिए पंजीकरण शुरू होने से पहले सभी राज्य और जिला प्रशासन के लिए को-विन2.0 पोर्टल पर अपने यहां के कोरोना टीकाकरण केंद्रों (सीवीसी) का पंजीकरण कराना जरूरी है, ताकि लाभार्थियों की इनके बारे में जानकारी मिल सके। इसमें यह भी कहा गया है कि राज्य और केंद्र शासित प्रदेश उपलब्ध टीके के मुताबिक लाभार्थियों की संख्या तय कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!