Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

प्रधानमंत्री मोदी आज अमेरिका दौरे पर हुए रावना

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2021, बुधवार, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अमेरिका दौरे पर रवाना हो गए। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ कई अहम मुद्दों पर वार्ता करेंगे। इसके अलावा वो क्वाड की बैठक में शामिल होंगे। पीएम मोदी 25 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा को भी संबोधित करेंगे।

इस दौरे पर प्रधानमंत्री के साथ विदेश मंत्री एस जयशंकर, एनएसए अजित डोभाल और विदेश सचिव भी साथ रहेंगे। पीएम मोदी अमेरिका के दौरे में अपने कार्यक्रम के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति, क्वाड की बैठक और संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होंगे।

 पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर दी कार्यक्रम की जानकारी

  • अमेरिका के लिए प्रस्थान करने से पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर अपनी यात्रा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 22-25 सितंबर के बीच अमेरिका की अपनी यात्रा के दौरान, मैं राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करूंगा और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करूंगा।
  • उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि मैं राष्ट्रपति बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मारिसन और जापान के पीएम योशीहिदे सुगा के साथ पहले व्यक्तिगत रूप से क्वाड लीडर्स समिट में भाग लूंगा। उन्होंने कहा कि यह शिखर सम्मेलन हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए हमारे साझा दृष्टिकोण के आधार पर भविष्य की व्यस्तताओं के लिए प्राथमिकताओं की पहचान करने का अवसर प्रदान करता है।

पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का पूरा कार्यक्रम-

22 सितंबर : पीएम मोदी 22 सितंबर(बुधवार) को अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे।

22 सितंबर : पीएम मोदी अमेरिका पहुंचने के बाद सबसे पहले राष्ट्रपति बाइडन द्वारा आयोजित होने वाले कोरोना वैश्विक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। (भारतीय समानुसा 23 सितंबर)।

23 सितंबर : पीएम मोदी की व्हाइट हाउस में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के साथ बैठक होगी। यह दोनों नेताओं की पहली फार्मल बैठक होगी।

23 सितंबर : इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत में निवेश को बढ़ावा देने के लिए अमेरिका की कुछ बड़ी कंपनियों के CEO के साथ बैठक करेंगे। इसमें एप्पल(Apple) के CEO टिम कुक भी शामिल होंगे।

23 सितंबर : पीएम मोदी इसी दिन आस्ट्रेलिया, जापान और ईयू बिजनेस मीट में शामिल होंगे। पीएम मोदी इस दौरान आस्ट्रेलिया के पीएम स्काट मारिसन और जापान के प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे।

24 सितंबर : पीएम नरेंद्र मोदी द्विपक्षीय बैठक और क्वाड समिट (Quad Summit) में हिस्सा लेंगे।

25 सितंबर : यूएन जनरल असेंबली (UNGA) के 76वें सेशन में स्थानीय समयानुसार सुबह 9 बजे (6:30 बजे IST) पीएम मोदी का भाषण होगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन के साथ तीन कान्फ्रेंसों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान ग्लोबल पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने, आतंकवाद और अफगानिस्तान जैसे मुद्दों पर चर्चा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!