Breaking News :
>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन>>हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री>>युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत>>प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या>>प्रधानमंत्री मोदी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या>>उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री योगी ने कई पर‍ियोजनाओं का किया श‍िलान्‍यास एवं लोकार्पण

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 सितम्बर 2021, मंगलवार, मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के  मुख्यमंत्र  योगी आदित्यनाथ ने ठाकुरद्वारा में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने संबोधन की शुरुआत भारत माता की जय के साथ की। कहा क‍ि भाजपा विधायकों ने दो हजार करोड़ के विकास कार्य कराए हैं। लेकिन विपक्ष के विधायकों का विकास से कोई संबंध ही नहीं, उनके विकास का मतलब है अपना विकास, सैफई का विकास। ठाकुरद्वारा में विधायक चुना होता तो यहां भी विकास की गंगा बहती।

मुख्यमन्त्री ने कहा क‍ि 2017 में हुई चूक फिर दोबारा न हो इसलिए छः महीने पहले याद दिलाने आया हूँ। यूपी में नई तकनीक से सड़कें बनाई जा रहींं हैं, जो 50 वर्षों तक विकास की राह दिखाएंगी। पहले पता नहीं चलता था कि सड़क है या खेत लेकन, अब ऐसा नहीं है। पहले बैलगाड़ी सड़क पर जाती तो चलते-चलते बैल गायब हो जाता था या बैलगाड़ी का सामान। अब कोई ऐसा करने का दुस्साहस करता है तो उसे उसकी सजा मिलती है। सजा भी ऐसी कि फिर किसी की ऐसा करने की हिम्मत नहीं होती। पहले मां अपनी बेटियों की सुरक्षा के लिए चिंतित रहती थीं अब बेटियां पूरी तरह सुरक्षित हैं। प्रदेश में 30 हजार बेटियां पुलिस में भर्ती हो चुकी हैं। पहले सरकार सैफई से आगे नहीं सोचती थी, भर्ती में वसूली होती थी। पहले पेंशन समाजवादी पार्टी कैडर को मिलती थी। सरकारी खजाने से अपनों की जेब भरी जाती थी। अब ऐसा करने वालों के लिए तो प्रदेश की जेल इंतजार करते हुए कहती है, कब आओगे। अब सभी पात्रों को समान पेंशन मिल रही है। सांप्रदायिक तनाव के लिए नहीं एक्सपोर्ट हब के रूप में पहचान मिल रही है, घर पर रोजगार मिल रहा है।

मुरादाबाद में 14 लाख लोगों को वैक्‍सीन लग चुकी है।कोरोना काल में दिल्ली की हालत देखिए और उत्तर प्रदेश की हालत देखिए। दिल्ली से लोग उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मुरादाबाद के अस्पतालों में भर्ती हो रहे थे, हमने सभी की सेवा की, जबकि दिल्ली सरकार फेल हुई। साढ़े चार साल में हमने प्रदेश की तस्वीर बदल दी। हमने धारा 370 को हटाया। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य भव्यता के साथ चल रहा है। दुनिया का सबसे भव्य मंदिर अयोध्या में बन रहा है।

सीएम ने कहा क‍ि मैं आपसे पूछता हूं, क्या कांग्रेस वाले मंदिर बनाते ?, सपा के लोग मंदिर बना पाते ?, क्या बसपा के लोग मंदिर बना पाते ?, आपको इन पर भरोसा है ?। पीएम मोदी ने लाखों लोगों को घर दिया। किसानों का गन्ना भुगतान समय से हो रहा है, सभी चीनी मिलों से कह दिया है क‍ि इस बार मिल चालू होने से पहले बकाया पांच हजार करोड़ का भुगतान हर हाल में हो जाए। ठाकुरद्वारा में 1947 के बाद पाकिस्तान, बांग्लादेश से आए किसानों की जमीन के पट्टों की समस्या सुलझाने का मुद्दा पूर्व सांसद सर्वेश सिंह ने उठाया है। हम उनका समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

धनगर समाज की समस्‍या का होगा समाधान : 

सीएम ने आगे कहा क‍ि मोदी सरकार एनआरसी के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अन्य देशों से आने वाले भारतीयों की नागरिकता के ल‍िए प्रयास कर रही है, लेकिन विपक्षी इसमें रोड़ा अटकाते रहे। विरोध प्रदर्शन क‍िया। लोगों के प्रतिष्ठान जलाए गए। तब हमने कहा कि इसकी भरपाई आप तो क्या आपकी पीढि़यां भी करेंगी। अगर हम सख्त न होते तो प्रदेश जला देते।

धनगर  समाज की समस्या के समाधान का कार्य चल रहा है, यह केवल भाजपा सरकार ही करेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!