Breaking News :
>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
देश

पीएम मोदी 29 दिसंबर को दिखाएंगे ट्रेन-18 को हरी झंडी, दिल्ली-वाराणसी के बीच चलेगी

नई दिल्ली। ट्रेन-18 का बृहस्पतिवार को दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से आगरा कैंट के बीच में ट्रायल रन होगा। यह अधिकतम 200 किलोमीटर की रफ्तार से चलेगी। बृहस्पतिवार दोपहर 12.15 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन से ट्रेन रवाना हुई। एक बजे पलवल पहुंतने के बाद दोपहर 2.10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। वापसी में आगरा कैंट से दोपहर 3.10 बजे रवाना होगी और शाम 5.05 बजे सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।

बता दें कि ट्रेन 18 का निर्माण आइसीएफ चेन्नई ने 100 करोड़ रुपये की लागत से किया है, जो हाल में भारत की सबसे तेज ट्रेन बन गई। दिल्ली-राजधानी मार्ग के एक खंड पर प्रायोगिक परीक्षण के दौरान इसकी रफ्तार 180 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक रही।

इस ट्रेन में दो विशेष डिब्बे होंगे जिसमें 52-52 सीटें होंगी और शेष डिब्बों में 78-78 सीटें होंगी। परीक्षण के दौरान ‘ट्रेन 18’ की सफलता से प्रभावित रेल मंत्री पीयूष गोयल ने हाल ही में आईसीएफ से वर्तमान वित्तीय वर्ष में ऐसी चार और ट्रेनें बनाने को कहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 दिसंबर को ट्रेन-18 को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इंजन रहित यह ट्रेन दिल्ली और पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के बीच चलेगी। देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली यह ट्रेन शताब्दी ट्रेनों की जगह लेगी।

चेन्नई के इंट्रीग्रल कोच फैक्ट्री (आइसीएफ) ने मेक इन इंडिया पहल के तहत 100 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया है। ट्रायल के दौरान यह ट्रेन दिल्ली-राजधानी मार्ग पर 180 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी थी, जो भारत में किसी भी ट्रेन की सबसे अधिक गति है। ट्रायल के दौरान इसकी सफलता से उत्साहित होकर रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आइसीएफ को वर्तमान वित्त वर्ष में इसी तरह के और कोच बनाने को कहा है।

ट्रेन 18 में यात्रियों के लिए वाईफाई, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली (इसके माध्यम से यात्री ड्राइवर से बात करे सकेंगे), मॉड्यूलर बायो वॉक्यूम टॉयलेट, एलईडी लाइटिंग, मोबाइल चार्जिग प्वाइंट और तापमान नियंत्रण प्रणाली दी गई है। ट्रेन-18 में दो एक्जीक्यूटिव कोच होंगे। इनमें 52 सीटें होंगी। जबकि बाकी के प्रत्येक कोच में 78 सीटें होंगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह छह बजे चलेगी और दो बजे वाराणसी पहुंचेगी। उसी दिन यह ट्रेन 2.30 बजे वाराणसी से चलेगी और रात 10.30 बजे राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचेगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!