Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
मनोरंजन

Box Office: कल से शाहरुख़ खान की Zero, पहले दिन इतनी कमाई का अनुमान

मुंबई। कहते हैं शून्य का आविष्कार आर्यभट ने किया था। कुछ का मानना है अमेरिकी मैथमिटीशियन आमिर एक्ज़ेल ने कम्बोडिया में इसे खोजा था। शून्य आदी भी है और अंत भी। बना भी देता है और बिगाड़ भी देता है। ऐसा ही कुछ सिद्धांत लेकर आ रहे हैं भारतीय बॉक्स ऑफ़िस के चार्मिंग जादूगर शाहरुख़ खान अपनी फिल्म ज़ीरो के साथ ।

करीब 16 महीनों के बाद किंग खान 21 दिसंबर को बड़े परदे पर उतरने जा रहे हैं अपनी फिल्म ज़ीरो लेकर। हाल के वर्षों में इमोशनल और सेंसिबल फिल्मों की हिट मशीन कहे जाने वाले आनंद एल राय पहली बार शाहरुख़ खान को डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म ज़ीरो, चार फीट से कुछ अधिक कद के मेरठ के रहने वाले बउआ सिंह की कहानी है, जो रोल शाहरुख़ खान ने निभाया है। कहानी बौने की है और उसे मिलने वाले ताने बड़े। वो कुछ करना चाहता है और इस बात से बेफ़िक्र कि नाम कमाने की राह में कहीं कद आड़े न आ जाए। फिल्म में अनुष्का शर्मा एक साइंटिस्ट के रोल में हैं जो सेरेब्रल पॉल्सी नाम की बीमारी से ग्रस्त हैं। फिल्म की दूसरी हीरोइन कटरीना कैफ हैं जो एक फिल्म स्टार का रोल कर रही हैं। फिल्म में मोहम्मद जीशान अयूब और तिग्मांशु धूलिया का भी अहम् रोल है l फिल्म के एक ख़ास सीन में करिश्मा, करीना, रानी और आलिया सहित श्रीदेवी भी नज़र आने वाली हैं। एक गाने में ख़ास तौर पर सलमान खान के किंग खान के साथ जुगलबंदी है।

फिल्म ज़ीरो इमोशनल और मसाला कांसेप्ट होने के साथ हाई टेक्नीकल फिल्म है क्योंकि फिल्म को एक ख़ास तरीके से शूट किया गया है। भरपूर स्पेशल इफेक्ट्स हैं। अमेरिका में लंबे समय तक शूटिंग की गई है। इन सबको मिला कर फिल्म का बजट 200 करोड़ के पार पहुंच गया है। एक ख़बर के मुताबिक फिल्म के थियेट्रिकल राइट्स 100 करोड़ रूपये में बेचे गए हैं।

सेंसर से यू सर्टिफिकेट के साथ पास हुई इस फिल्म का रनिंग टाइम करीब दो घंटे 43 मिनट है। हालांकि फिल्म को कितनी स्क्रीन्स में रिलीज़ किया जाएगा अभी इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन माना जा रहा है कि फिल्म  3800 से  4000 स्क्रीन्स में रिलीज़ होगी।

ट्रेड एक्सपर्ट के मुताबिक फिल्म को पहले दिन 28 से 30 करोड़ रूपये के बीच ओपनिंग लग सकती है। इस फिल्म को लेकर शाहरुख़ खान शुरू से ही उत्साहित रहे हैं। उनके लिए बौने का रोल करना चैलेंजिग रहा था। कड़ी मेहनत भी करनी पड़ी।

शाहरुख़ खान की पिछली फिल्म जब हैरी मेट सेजल को 15.25 करोड़ (ओपनिंग) और 64.33 करोड़ रूपये (लाइफ़ टाइम) का कलेक्शन मिला था

पिछले साल आई फिल्म रईस को 20.42 करोड़ (ओपनिंग) और 137.51करोड़ रूपये ( लाइफ़ टाइम) का कलेक्शन मिला

साल 2016 में आई फिल्म फैन ने 19.20 करोड़ रूपये (ओपनिंग) और 84.10 करोड़ रूपये लाइफ़ टाइम) कलेक्शन किया था

शाहरुख़ खान को अब तक सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म हैप्पी न्यू ईयर से मिली है जो 44 करोड़ 96 लाख रूपये रही

किंग खान, बॉक्स ऑफ़िस की जान रहे हैं लेकिन हाल के वर्षों में वो कमाई का सैलाब नहीं ला पाए हैं। अगर ज़ीरो को बॉक्स ऑफ़िस पर लंबा जाना है तो शुरुआत भी धमाकेदार होनी चाहिए।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *