Breaking News :
>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ग्रेटर नोएडा में करेंगे वर्ल्ड डेरी समिट का उद्घाटन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की तैयारियों की समीक्षा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2022, सोमवार, ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार को ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में वर्ल्ड डेरी समिटका उद्घाटन करेंगे। उनके नोएडा आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर दो हजार पुलिस जवानों की ड्यूटी लगाई गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हेलीकॉप्टर से ग्रेटर नोएडा स्थित एक्सपो मार्ट पहुंचे हैं। उनके स्वागत के लिए सीएम योगी पहुंचे हैं।

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में करीब आठ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आगरा व मेरठ जोन से लगाई गई है। दोनों जोन के पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा पहुंच गए है। कार्यक्रम स्थल पर शनिवार शाम पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ बैठक की।

एक्सपो मार्ट के आस-पास से गुजरने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दरअसल, आज एक्सपो मार्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा 50 देशों के विदेशी मेहमान व प्रतिनिधि आएंगे।

प्रधानमंत्री और विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिहाज से बम निरोधक दस्ता कार्यक्रम स्थल में लगाया गया है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने सुरक्षा की कमान संभाले हुई है। एक्सपो मार्ट को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन का कमांडर डीसीपी स्तर के अधिकारी को बनाया गया है। प्रधानमंत्री मोदी के ग्रेटर नोएडा आगमन के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एक्सपो मार्ट और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर रूट डायवर्जन किया है।

चार दिवसीय वर्ल्ड डेरी समिट कार्यक्रम में 46 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। विभिन्न सत्र में भाग लेने के लिए 15 सौ से ज्यादा लोगों ने पंजीकरण कराया है। देश के विभिन्न हिस्सों से 500 से ज्यादा किसानों को आमंत्रित किया गया है। इस कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के मद्देनजर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 15 सितंबर तक ड्रोन उड़ाने पर रोक लगाई गई है। सुरक्षा कारणों के चलते सीआरपीसी की धारा 144 के तहत ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया गया है।

रविवार 11 सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के आगमन से पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!