Breaking News :
>>सहसपुर में 2,500 महिलाओं को मिला रोजगार का नया मंच, सामान्य सुविधा केंद्र का शुभारंभ>>उत्तराखंड की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजेंगे युवा, 90 दिन चलेगा इनोवेशन हैकाथॉन>>विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती, पीड़ित परिवारों से मिले सांसद; बोले- जांच में दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जाएगा>>50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन चालक, SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विकासनगर में सात किसानों ने ट्रैक्टर चला कर नष्ट कर डाली खड़ी फसल, कृषि अधिकारियों के खिलाफ दिखाई नाराजगी

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 सितम्बर 2022, सोमवार, विकासनगर। इस बार हाईब्रिड धान की फसल उगाने वाले विकासनगर के किसानों के चेहरों पर मायूसी है। देहरादून जनपद के विकासनगर में सात किसानों ने अपनी खड़ी फसल पर ट्रैक्‍टर चला दिया। उनकी आंखों में आँसू थे, लेकिन फिर भी उन्‍हें फसल को नष्‍ट करना पड़ा। धान की फसल में रोग के चलते भीमावाला के बाद अब प्रतीतपुर गाँव में सात किसानों ने खराब हुई धान की फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया। किसानों में कृषि अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी भी दिखाई दी, जिन्होंने समय रहते धान की फसल को बचाने के कोई प्रयास नहीं किए।

धान के पौधे बौने होकर पीले पड़ गए हैं। जबकि अन्य प्रजातियों के धान की फसल में बालियां भी आ गई है, लेकिन हाईब्रिड धान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है। जिससे किसान की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया है। प्रतीतपुर गांव में किसानों ने धान की फसल खराब होने पर फसल को ट्रैक्टर से नष्ट किया। फसल को नष्ट करने वाले किसानों में पूर्व प्रधान रमेश चंद सैनी, संदीप कुमार, रवि कुमार, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, सुखपाल व मदन पाल ने शासन से मुआवजे की मांग की है।

परेशान किसानों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने कई बार घोषणा की है कि वह किसानों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं शुरू कर चुके हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है।इसी प्रकार प्रदेश सरकारें भी दंभ भर रही हैं कि वह किसानों के लिए और उनकी आय को दोगुना करने के लिए प्रयत्न कर रही है, लेकिन धरातल पर तस्वीर उलट है। आज अगर सबसे ज्यादा कष्टकारी जीवन जी रहा है तो वह है किसान, जो रात दिन अपना खून पसीना बहा कर अपनी फसलें तैयार करता है। फर्टिलाइजर और पेस्टिसाइड्स इतने ज्यादा महंगे हो गए हैं। आज बैलों से खेती करने का युग समाप्त हो चुका है। ट्रैक्टर से खेती करने में डीजल बहुत महंगा हो चुका है। जिस कारण किसान की खेती पर लागत इतनी अधिक हो गई है कि किसान को अंत में कुछ भी नहीं बच पाता और अपना जीवन यापन करना भी दूभर हो जाता है। इसके साथ ही कई प्रकार के रोग किसान की मेहनत पर पानी फेर देते हैं।

प्रतीतपुर के पूर्व ग्राम प्रधान रमेश सैनी की धान की फसल में बीमारी लगने के कारण उनकी सारी मेहनत पर पानी फिर गया है। उन्होंने अपनी करीब 18 बीघा धान की खराब हुई फसल को ट्रैक्टर चलाकर नष्ट कर दिया।

मुख्य कृषि अधिकारी लतिका सिंह के अनुसार जैसे ही उन्होंने धान की फसल में बीमारी देखी तो कृषि विभाग की टीम व कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानियों ने खेतों में जाकर किसानों को बचाव के उपाय बताए हैं। कई जगह फसल पूरी तरह से स्वस्थ भी हो गई, लेकिन जहाँ पर फसल को अधिक नुकसान था, वह पनप नहीं पाई। जिन किसानों की धान की फसल को नुकसान हुआ है, उन्हें तोरिया की मिनी किट उपलब्ध कराई जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!