Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
देश

पीएम मोदी ने अक्षय संग इंटरव्यू में कही थी ये बात, अब सुषमा स्वराज ने जताया आभार

नई दिल्ली। सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) द्वारा लिए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के गैर-राजनीतिक इंटरव्यू में यूएन में उनके पहले भाषण का भी जिक्र हुआ। पीएम मोदी ने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की वजह से ही उन्होंने पहली बार पढ़कर भाषण दिया था। इंटरव्यू के ईसी हिस्से को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर कहा, ‘ 2014 की बात आपको जस की तस याद रही और अक्षय कुमार जी को इंटरव्यू देते समय आपने उसका उल्लेख किया। यह आपका बड़प्पन है। मैं हृदय से आपकी आभारी हूँ।

बता दें कि साल 2014 में प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पीएम मोदी पहली बार सितंबर में संयुक्त राष्ट्र (UN) गए थे, जहां उनको भाषण देना था। इस दौरान हुए वाक्ये का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंटरव्यू में कहा था कि वो बिना पढ़े ही भाषण देने वाले थे, लेकिन सुषमा स्वराज के कहने पर ही उन्होंने पहली बार पढ़कर भाषण दिया था।

विदेश मंत्री ने अपने ट्वीट में आगे संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रस्ताव को पास करने का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी आपका वो भाषण तो इतिहास में दर्ज हो गया है, क्योंकि इसी भाषण में आपने यह इच्छा प्रकट की थी की 21 जून के दिन को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया जाना चाहिए। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के ठीक 75 दिन बाद 177 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र द्वारा भारत का यह प्रस्ताव निर्विरोध पारित हो गया। उन्होंने कहा कि इतनी कम अवधि में पास होने वाला यह पहला प्रस्ताव है और इसी प्रस्ताव के पारित होने के कारण आज भारतीय योग की गूँज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!