Breaking News :
>>मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, जिलाधिकारी ने रवाना किए जागरूकता रथ>>सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग का शुभारंभ>>मानसून से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण रखें, संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखें- प्रभारी मंत्री मदन कौशिक>>481 भारतीय एवं 16 मित्र देशों के 34 विदेशी कैडेट बने सैन्य अधिकारी>>मादक पदार्थो की तस्करी में लिप्त 02 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार>>क्या आप भी खाते हैं रोजाना तला-भुना खाना? तो बढ़ सकता है इन गंभीर बीमारियों का खतरा>>फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह पर STF का शिकंजा, दो और आरोपी गिरफ्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत निशानेबाज जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि>>‘अब होगा हिसाब’ का ट्रेलर रिलीज, जानिए कब और कहां देख सकेंगे सीरीज>>वीकेंड पर मसूरी-ऋषिकेश जाने वालों के लिए देहरादून पुलिस ने लागू किया खास ट्रैफिक प्लान>>राज्यसभा सांसद डा. नरेश बंसल ने जसपाल राणा के निधन पर जताया शोक>>कांटली : उत्थान, अब पलायन………..>>लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अभियान : SIR>>जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : गंभीर बीमारियों से जूझ रहे बच्चों को मिलेगा निःशुल्क उपचार>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियाँ>>अक्षय-परेश-सुनील की तिकड़ी फिर करेगी धमाल, रिलीज हुआ ‘वेलकम टू द जंगल’ का ट्रेलर>>जसपाल राणा का निधन खेल जगत और पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री>>मोदी सरकार ने बदली राजनीति की रीति नीति : रेखा आर्या>>राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू>>SDRF की त्वरित कार्रवाई : सोनप्रयाग क्षेत्र में नदी किनारे पत्थरों में फंसे व्यक्ति का किया सफल रेस्क्यू
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने ऋषिकेश एम्स में पहुँचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरुवार को सेना के हेलीकाप्टर से सुबह करीब 11 बजे एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर लैंड किया। पीएम मोदी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में पीएम केयर्स फंड से निर्मित आधुनिक आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह देशभर में इस फंड से स्थापित 35 आक्सीजन प्लांट का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।

  • ऋषिकेश एम्स में आयोजित कार्यक्रम को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया संबोधित किया।
  • मुख्यमंत्री धामी ने पीएम मोदी को पुस्तक भेंट कर स्वागत किया
  • ऋषिकेश एम्स में आक्सीजन प्लांट का उद्घाटन करने पहुंचे नरेन्द्र मोदी।

प्रधानमंत्री के एम्स ऋषिकेश पहुंचने की शासन और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। आयोजन स्थल और आसपास क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने संभाल ली है। उत्तराखंड पुलिस सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग कर रही है। एम्स के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एम्स में पहले से निर्मित हेलीपैड में तीन हेलीकाप्टर के लैंड करने की सुविधा उपलब्ध है। सेना के हेलीकाप्टर यहां लैंडिंग का पूर्वाभ्यास कर चुके हैं।

प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से लेकर शासन-प्रशासन के आला अधिकारियों ने यहां व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। इसी का परिणाम है कि राज्य को आल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, उड़ान योजना से एयर कनेक्टिविटी की मजबूती समेत केदारनाथ पुनर्निर्माण की सौगात राज्य को मिली है।

उधर, प्रोटोकाल मंत्री डॉ० धन सिंह रावत ने बताया कि प्रधानमंत्री के ऋषिकेश पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी अगवानी करेंगे। आक्सीजन प्लांट के लोकार्पण कार्यक्रम में सरकार के मंत्रियों के साथ ही पक्ष-विपक्ष के विधायकों, राज्य के सभी सांसदों को भी आमंत्रित किया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!