Breaking News :
>>इलेक्ट्रिक स्कूटर से उपनल मुख्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी, किया औचक निरीक्षण>>गांव, गरीब और युवाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता- कैबिनेट मंत्री भरत सिंह>>उच्च शिक्षा विभाग में किताबों का संकट दूर करेगी ई-लाइब्रेरी- डाॅ. धन सिंह रावत>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>‘वेलकम टू द जंगल’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, 26 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मानकों के विपरीत संचालित 96 होमस्टे के पंजीकरण निरस्त>>NEET-UG 2026 री-एग्जाम की तारीख घोषित, 21 जून को होगी परीक्षा>>उत्तराखंड के प्रत्येक विकासखण्ड में बनेगा एक आदर्श कृषि गांव, सीएम धामी ने दिये निर्देश>>सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में डीएम का औचक निरीक्षण, स्टांप चोरी और अवैध रजिस्ट्रियों का हुआ खुलासा>>​शिक्षा के मंदिर में अनैतिक गतिविधियां अक्षम्य, दोषियों पर होगी कठोरतम कार्रवाई- कुसुम कंडवाल>>सीएम धामी के निर्देशों के बाद एमडीडीए ने शुरू की ‘तेल बचाओ मुहिम’>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने चयनित लोगों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>मुख्यमंत्री धामी ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र>>आम लोगों की मेहनत की कमाई लूटने वालों को नहीं बख्शा जायेगा- डाॅ. धन सिंह रावत>>महिला स्पोर्ट्स कॉलेज में एडमिशन का एक और मौका मिलेगा- रेखा आर्या>>चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन>>‘मां इंटी बंगारम’ की नई रिलीज डेट का एलान, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>जवाड़ी पुल के पास गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने समय रहते बचाई दो जिंदगियां>>मंत्री गणेश जोशी ने कृषि एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक>>जनसेवा के मूल मंत्र पर चलने वाली पार्टी है भाजपा- महाराज
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

20 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के हर बूथ से भाजपाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजेंगे शुभकामना संदेश लिखा पोस्टकार्ड

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 अक्टूबर 2021, गुरुवार, लखनऊ। विधानसभा चुनाव तक सतत कार्यक्रम तय कर चुकी भाजपा बूथ स्तर पर अहम आयोजन करने जा रही है। जनप्रतिनिधि के रूप में बीस वर्ष पूरे होने पर प्रदेश के हर बूथ से भाजपाई गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को शुभकामना संदेश लिखा पोस्टकार्ड भेजेंगे। अभियान को ‘मेरा पोस्टकार्ड पीएम कोÓ नाम दिया गया है।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि गुरुवार को प्रधानमंत्री मोदी जनप्रतिनिधि के रूप में अपने कार्यकाल के बीस वर्ष पूरे कर रहे हैं। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश, क्षेत्र, जिला, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक, महापौर सहित नगरीय निकाय, पंचायतों के जनप्रतिनिधि और आयोग, निगम व बोर्डों के पदाधिकारी बूथ पर पहुंचेंगे। यह सभी केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं व साहसिक निर्णयों पर चर्चा करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश के साथ पोस्टकार्ड लिखकर प्रेषित करेंगे।

उन्होंने बताया कि पीएम मोदी का बीस वर्षों में जनप्रतिनिधि के रूप में जीवन गुजरात और भारत की आर्थिक व सामरिक मजबूती के साथ अंत्योदय के विचार को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, किसान की उन्नति को समर्पित रहा। इसे देखते हुए बूथ पर मोदी के वडनगर के बालक से विश्व के शक्तिशाली नेता बनने तक की जीवन यात्रा पर चर्चा की जाएगी।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!