Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

प्रधानमंत्री मोदी ने संसद को सुचारू रूप से चलाने को लेकर सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए मंत्रियों के साथ की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के शुरुआत से ही विपक्ष के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। विपक्ष सरकार से महंगाई और कई अन्य मुद्दों पर चर्चा कराने की मांग कर रहा है। इस बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में सरकार की रणनीति पर चर्चा करने के लिए शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में संसद को सुचारू रूप से चलाने को लेकर चर्चा भी की गई। इसमें केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अनुराग ठाकुर और किरेन रिजिजू भी शामिल रहे।

आज चौथे दिन भी राज्यसभा की कार्यवाही शुरुआत में ही स्थगित करनी पड़ी

यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब विपक्षी दलों ने दैनिक उपयोग की कुछ वस्तुओं पर सरकार द्वारा मूल्य वृद्धि और जीएसटी लागू करने से संबंधित अपनी मांगों को लेकर संसद के दोनों सदनों में गुरुवार को स्थगन जारी रखा। इसके चलते आज चौथे दिन भी राज्यसभा की कार्यवाही शुरुआत में ही स्थगित करनी पड़ी।

विपक्ष ने जारी किया संयुक्त बयान

लोकसभा और राज्यसभा में सभी विपक्षी दलों के नेताओं ने गुरुवार को संसद में विपक्ष के नेता (एलओपी) राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यालय में मुलाकात की। विपक्ष ने एक संयुक्त बयान में कहा कि केंद्र सरकार ने विभिन्न दलों के प्रमुख नेताओं को निशाना बनाकर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के माध्यम से राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ एक निरंतर प्रतिशोध की शुरुआत की है। हम जनविरोधी सरकार के खिलाफ अपनी लड़ाई तेज करेंगे।

विदित रहे कि विपक्ष की बैठक में कांग्रेस के अलावा, विपक्षी दल के नेता द्रविड़ मुनेत्र कड़गम, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग, जम्मू और कश्मीर नेशनल कान्फ्रेंस , तेलंगाना राष्ट्र समिति ( बैठक में टीआरएस), मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी), विदुथलाई चिरुथिगल काची (वीसीके), शिवसेना और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!