Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

सड़क परियोजनाओं व रोप-वे को लेकर महाराज ने की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात

मसूरी में स्वीकृत दो लेन टनल परियोजना में लोनिवि को कार्यदायी संस्था घोषित करने का अनुरोध

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून/नई दिल्ली। प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राज्य के विभिन्न राज्य मार्गों के उच्चीकरण कर राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पीएमसी के अंतर्गत मसूरी में स्वीकृत महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी दो लेन टनल परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड को कार्यदाई संस्था घोषित किए जाने और पर्वतमाला परियोजना के दिशानिर्देशों में राज्य सरकार के निवेश हिस्सेदारी की शर्त से छूट के साथ साथ परियोजना से प्राप्त आय में सुनिश्चित भाग प्रदान करने आदि अनेक महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा की और इस संबंध में उन्हें एक पत्र भी सौंपा।

प्रदेश के लोक निर्माण, पर्यटन सिंचाई, पंचायती राज, ग्रामीण निर्माण, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से उनके मोतीलाल नेहरू मार्ग, नई दिल्ली स्थित आवास पर भेंट की।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान उन्हें बताया कि राज्य के अधिकांश सड़क मार्ग अर्न्तराष्ट्रीय सीमाओं के सड़क मार्गों के लिए फीडर रोड का कार्य करती हैं तथा सामरिक दृष्टि से भी यह अत्यन्त महत्वपूर्ण हैं। राज्य के आर्थिक विकास, पर्यटन को बढ़ावा दिये जाने तथा पलायन को रोकने के लिए सड़क मार्गों का निर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण तथा सुरंगों का निर्माण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री से कहा कि राज्य के विभिन्न राज्य मार्गों को उच्चीकृत कर राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित कर, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पी०एम०सी० के अन्तर्गत मसूरी में स्वीकृत, महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी दो लेन टनल परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड को कार्यदायी संस्था घोषित किया जाये।

लोक निर्माण मंत्री महाराज ने केंद्रीय मंत्री गडकरी को सौंपे पत्र में उनसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पी०एम०सी० के अन्तर्गत मसूरी में स्वीकृत, महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी दो लेन टनल परियोजना में राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखण्ड को कार्यदायी संस्था घोषित किये जाने के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 109K के ज्यामितीय सुधार एवं चौड़ीकरण कार्य हेतु उत्तराखण्ड लोक निर्माण विभाग को निर्माण एजेन्सी के रूप में नामित किया जाने की भी बात कही।
उन्होंने एन.एच.-09 के अंतर्गत पिथौरागढ़-अस्कोट मोटर मार्ग (2 किमी 81-50.00) को पेब्ड शोल्डर किये जाने, सितारगंज से टनकपुर तक के मार्ग को चार लेन में चौड़ीकरण किये जाने, नजीबाबाद से अफजलगढ़ तक नये ग्रीनफील्ड बाईपास का निर्माण एवं नये अधिसूचित राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-731 K के अन्तर्गत मझोला से खटीमा तक (13 किमी०) के चार लेन चौड़ीकरण किये जाने का भी केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री से अनुरोध किया।

प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री महाराज ने केंद्रीय मंत्री गडकरी से भेंट कर उन्हें सौंपे एक अन्य पत्र के माध्यम से उन्हें बताया कि उत्तराखण्ड की विषम भौगोलिक परिस्थितियों में रोप-वे एक स्थान से दूसरे स्थान तक आने-जाने का सशक्त वैकल्पिक साधन सिद्ध हो सकता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की पर्वतमाला योजनान्तर्गत NHLML के साथ प्रदेश शासन द्वारा अनुबन्ध निष्पादित कर सात रोपवे परियोजनाओं की TEFS / DPR गठन की कार्यवाही विभिन्न चरणों में की जा रही है। उन्होनने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य की वित्तीय स्थिति को मध्यनजर रखते हुये इस योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्माण में वित्त पोषण हिस्सेदारी की शर्त से प्रदेश को मुक्त रखा जाये, परियोजना से प्राप्त आय में से एक सुनिश्चित भाग राज्य को प्रदान करने के साथ-साथ दूसरे चरण की रोप-वे की प्रस्तावित परियोजनाओं के शीघ्र कार्यान्वयन हेतु सम्बन्धित को आदेश दिये जायें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!