Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डदेशदेहरादून

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से देहरादून के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 मई 2023, देहरादून। गुरुवार, 25 मई 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड को बड़ी सौगात दी। उन्होंने आज देहरादून से दिल्ली के बीच पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आज गुरुवार सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर वर्चुअल माध्यम से वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन किया।

वहीं दून में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे, जबकि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव सहारनपुर जंक्शन पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में जुड़े।  

उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है

दिल्ली – देहरादून के बीच संचालित होने जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 900 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1695 रुपये होगा। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया उत्तराखंड और देश की राजधानी को जोड़ने वाली यह पहली वंदे भारत ट्रेन है, जबकि उत्तर रेलवे की ओर से संचालित होने वाली यह चौथी वंदे भारत ट्रेन होगी। अब तक देश में कुल 16 वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं। गुरुवार को देश की 17वीं वंदे भारत एक्सप्रेस का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से वर्चुअली करेंगे। इसके बाद 29 मई से वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित संचालन किया जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस सप्ताह में छ: दिन संचालित होगी

दिल्ली आनंद विहार से देहरादून आने वाली गाड़ी का नंबर 20457 रहेगा, जबकि देहरादून से दिल्ली आनंद विहार जाने वाली गाड़ी का नंबर 20458 रहेगा। सप्ताह में बुधवार को छोड़कर वंदे भारत एक्सप्रेस शेष सभी छ: दिन संचालित होगी।

वंदे भारत एक्सप्रेस का आज पहले दिन मुफ्त सफर रहेगा

वंदे भारत एक्सप्रेस का आज पहले दिन मुफ्त सफर रहेगा, हालांकि विधिवत संचालन के बाद टिकट लेना होगा। वंदे भारत में कुल आठ कोच और इसकी यात्री क्षमता 570 की है। दून से हरिद्वार के बीच राजाजी पार्क क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए औसतन रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा रखी गई है।

वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए सजाया गया दून रेलवे स्टेशन

दून रेलवे स्टेशन को वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन के लिए फूलों से सजाया गया। वंदे भारत प्लेटफार्म नंबर नंबर-दो से दिल्ली आनंद विहार रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होगी। सुरक्षा को लेकर रेलवे पुलिस बल एवं जीआरपी को तैनात किया गया। कार्यक्रम के दौरान सीसीटीवी से आने-जाने वाले व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रहेगी। जिससे किसी भी तरह की कोई चूक न रहे। कार्यक्रम को लेकर रेलवे स्टेशन पर बड़ी टीवी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!