Breaking News :
>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

कर्नाटक में भाजपा विधायक के खिलाफ केस दर्ज, मुख्यमंत्री सिद्दरमैया को लेकर की थी विवादित टिप्पणी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 25 मई 2023, बेंगलुरु। कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री सीएन अश्वथ नारायण मुश्किल में फंस गए हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री सिद्दरमैया पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। बीजेपी विधायक के खिलाफ मैसूर के देवराजा पुलिस थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। कांग्रेस नेता बीजेपी विधायक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

प्रियांक खरगे का बीजेपी पर तंज

इस मुद्दे पर कर्नाटक के मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने बीजेपी पर तंज कसा है। प्रियांक ने कहा, प्रियांक ने आगे कहा कि अब कर्नाटक में ये सब नहीं चलेगा। लोगों को इस बारे में बहुत सावधान रहने की जरूरत है कि वे क्या बोलते हैं। अधिकार में रहकर बोलेंगे तो ठीक है, हमें कोई समस्या नहीं है। आप मुख्यमंत्री के पद का अपमान नहीं कर सकते हैं।

क्या है बीजेपी विधायक का विवादित बयान?

मामला इसी साल फरवरी का है। तत्कालीन मंत्री सीएन अश्वथ नारायण ने मांड्या जिले के सतनूर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि सिद्दरमैया टीपू सुल्तान की जगह पर आएंगे। क्या आप वीर सावरकर या टीपू सुल्तान चाहते हैं? आपको फैसला करना होगा। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा था कि आप जानते हैं कि उरी गौड़ा और नानजे गौड़ा ने टीपू सुल्तान के साथ क्या किया था। इसी तरह से सिद्दरमैया को खत्म कर देना चाहिए।

कांग्रेस नेताओं ने नारायण को मंत्री पद से हटाने की मांग की थी

कर्नाटक में बीजेपी के विधायक और पूर्व मंत्री सीएन अश्वथ नारायण के इस बयान के बाद काफी हंगामा हुआ था। कांग्रेस नेताओं ने नारायण को मंत्री पद से हटाने की मांग की थी। साथ ही अश्वथ की गिरफ्तारी की मांग भी हुई।

अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांग लेता हूं : अश्वथ नारायण

पूर्व मंत्री सीएन अश्वथ नारायण के बयान से बीजेपी की काफी किरकिरी हुई थी। हालांकि, बाद में उन्होंने अपने बयान को लेकर माफी भी मांग ली थी। अश्वथ ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सिद्दरमैया की तुलना टीपू सुल्तान से की थी। ये एक वैचारिक अंतर है। अगर किसी को मेरे बयान से ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांग लेता हूं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!