Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
देश

जेटली के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख बोले- मैंने मूल्यवान मित्र खो दिया

नरेंद्र मोदी- अरुण जेटली (फाइल फोटो)

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शोक प्रकट करते हुए उन्हें अपना ‘मूल्यवान मित्र’ बताया, जिनमें अंत:दृष्टि और चीजों को बारीकी से समझने की क्षमता थी जो विरले ही देखने को मिलती है।

मोदी राजकीय यात्रा पर यूएई में हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री जीवन से परिपूर्ण, प्रबुद्ध, हास्य-विनोद से भरपूर और करिश्माई शख्सियत थे।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जेटली की पत्नी एवं पुत्र से बात की और अपनी संवेदना प्रकट की। दोनों ने प्रधानमंत्री से अपनी विदेश यात्रा रद्द नहीं करने का अनुरोध किया। शनिवार को एम्स में भाजपा नेता का निधन हो गया।

अपने ट्वीट में मोदी ने कहा कि जेटली को समाज का हर तबका पसंद करता था। उन्होंने कहा कि वह एक बहुआयामी व्यक्तित्व वाले, संविधान, इतिहास, लोक नीति, शासन और प्रशासन के प्रखर ज्ञाता थे।

उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जी के जाने से मैंने अपना एक मूल्यवान मित्र खो दिया, जिन्हें दशकों से जानने का मुझे सौभाग्य प्राप्त था। उनमें मुद्दों को लेकर जो अंतर्दृष्टि और चीजों की समझ थी, वह विरले ही किसी में देखने को मिलती है। उन्होंने जीवन को भरपूर जिया और हम सभी के दिलों में अनगिनत खुशी के लम्हे छोड़ गये! हम उन्हें याद करेंगे।

उन्होंने कहा कि जेटली ने अपने लंबे राजनीतिक कॅरियर में कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने अपनी जिम्मेदारियां निभाते हुए भारत के आर्थिक विकास, हमारी रक्षा क्षमता को मजबूत करने, लोगों के अनुकूल कानून बनाने और अन्य देशों के साथ कारोबार बढ़ाने में योगदान किया। मोदी ने भाजपा में उनके योगदान को भी याद किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा और अरुण जेटली जी में अटूट रिश्ता था। एक जोशीले छात्र नेता के तौर पर आपातकाल के दौरान वह लोकतंत्र की सुरक्षा में अग्रणी रहे। वह हमारी पार्टी के सबसे पसंदीदा चेहरा रहे, जो समाज के व्यापक हिस्सों के समक्ष पार्टी कार्यक्रमों और विचारधारा को आसान शब्दों में पेश करते थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!