Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
खेल-जगत

अरुण जेटली के निधन पर गौतम गंभीर और सहवाग समेत कई क्रिकेटर हुए भावुक

Arun Jaitley: कोई लोकसभा चुनाव नहीं जीते, फिर भी माने जाते थे राजनीति के मझे खिलाड़ी

पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार 24 अगस्त की दोपहर दिल्ली के एम्स में निधन हो गया। पिछले काफी समय से अरुण जेटली बीमार चल रहे थे। क्रिकेट प्रेमी होने के नाते और दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन(DDCA) को एक दशक से ज्यादा समय तक अपनी सेवाएं देने वाले अरुण जेटली के निधन के बाद क्रिकेट जगत के दिग्गजों ने दुख जताते हुए काफी भावुक ट्वीट किए हैं।

पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर, पूर्व दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, मोहम्मद कैफ, आकाश चोपड़ा, वीवीएस लक्ष्मण, हर्षा भोगले समेत तमाम दिग्गजों ने अरुण जेटली के निधन पर ट्वीट किया है। 1952 में दिल्ली में जन्मे अरुण जेटली ने 1974 अपनी राजनीति पारी की शुरुआत की थी। वहीं, 1999 से 2012 तक वे डीडीसीए के अध्यक्ष रहा। इस पद रहते हुए उन्होंने कई क्रिकेटरों की जिंदगी बनाई थी।

पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने अरुण जेटली के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा है, “एक पिता आपको बोलना सिखाता है, लेकिन पिता समान आपको यह कला सिखाता है कैसे बोलना है। एक पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन पिता समान सिखाता है कि कैसे चलना है। एक पिता आपको नाम देता है, लेकिन पिता समान आपको पहचान देता है। मेरे पिता समान अरुण जेटली नहीं रहे। मुझसे मेरा एक हिस्सा दूर चला गया है। आरआईपी सर।

वहीं, वीरेंद्र सहवाग ने पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर ट्वीट करते हुए लिखा है, “अरुण जेटली जी के जाने का बहुत दुख है। उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई। एक वक्त था, जब दिल्ली के क्रिकेटरों को हाई लेवल तक जाने का मौका नहीं मिल पाता था, लेकिन डीडीसीए की लीडरशिप के दौरान उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को यह मौके दिलवाए। वह खिलाड़ियों की जरुरतें सुनते थे और उन्हें हल भी करते थे। मैं निजी तौर पर उनके साथ बेहद खूबसूरत संबंधों को शेयर करता हूं। मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ है।”

इनके अलावा पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा कॉमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अरुण जेटली के निधन पर शोक जताते हुए लिखा है, “अरुण जेटली जी के निधन की खबर का काफी दुख है। वह क्रिकेट लवर थे। हमेशा मददगार थे। उन्हें अंडर 19 में शानदार परफॉर्म करने वाले बच्चों के नाम भी याद थे।

कॉमेंटटेर हर्षा भोगले, वीवीएस लक्ष्मण और मोहम्मद कैफ समेत तमाम क्रिकटरों ने अरुण जेटली के निधन पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!