Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेश

प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आज होगी केंद्रीय कैबिनेट की बैठक, जानिए क्या है ‘मॉडल टिनेंसी एक्ट (Model Tenancy Act)’

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जून 2021, बुधवार, नई दिल्ली। आज होगी जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। आज होने वाली बैठक केंद्रीय कैबिनेट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी। इसमें कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में पिछले हफ्ते बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई थी। इस बैठक में किराये के नए कानून ‘मॉडल टिनेंसी एक्ट’ को मंजूरी दी गई थी। यह कानून सभी प्रदेशों में समान रूप से लागू होगा। “मॉडल टिनेंसी एक्ट (Model Tenancy Act)” में राज्यों में इससे संबंधित अथॉरिटी बनाने का प्रस्ताव है। राज्य सरकारें किराये की प्रॉपर्टी को लेकर किसी विवाद के जल्द समाधान के लिए रेंट कोर्ट्स और रेंट ट्रिब्यूनल्स भी बना पाएंगी।

किराये के घरों के लिए केंद्र सरकार एक नया कानून लेकर आई है। इस कानून की सबसे अच्छी बात है कि इसमें मकान मालिकों, किरायेदारों और बिल्डरों का पूरा खयाल रखने की कोशिश की गई है। ईज ऑफ लिविंग पर ध्यान देते हुए केंद्र सरकार ने मॉडल टेनेंसी एक्ट को मंजूरी दी है।

[box type=”shadow” ]“मॉडल टिनेंसी एक्ट (Model Tenancy Act)” में क्या है मकान मालिकों के लिए मुख्य बातें :

  • कानून के मुताबिक, किरायादार प्रॉपर्टी को नुकसान नहीं पहुंचा सकता है। इसके अलावा, वह किराये के घर में कोई बदलाव नहीं कर सकता है। इसके लिए उसे मकान मालिक से मंजूरी लेनी अनिवार्य होगी।
  • अगर मकान मालिक घर में कोई रेनोवेशन का काम कराता है तो वह ज्यादा किराया लेने का अधिकारी होगा। इस पर फैसला लेने के लिए मकान मालिक अधिकृत है। हालांकि कानून में यह भी साफ कर दिया गया है कि किराया बढ़ाने से पहले किरायेदार से बातचीत जरूरी है।
  • नए कानून में प्रावधान है कि रेंट एंग्रीमेंट खत्म होने पर किरायेदार को मकान खाली करना होगा, ऐसा नहीं करने की स्थिति में मकान मालिक अगले दो महीने तक दोगुना किराया लेने का हकदार होगा। दो महीने के बाद मकान मालिक को 4 गुना किराया वसूलने का अधिकार होगा।

“मॉडल टिनेंसी एक्ट (Model Tenancy Act)” में क्या है किरायेदारों के लिए मुख्य बातें :

  • सिक्योरिटी डिपॉजिट 2 महीने के किराये से ज्यादा नहीं होगी।
  • कॉमर्शियल प्रॉपर्टी पर सिक्योरिटी डिपॉजिट 6 महीने के किराये से ज्यादा नहीं होगी।
  • मकान छोड़ने के 1 महीने के अंदर मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट मनी वापस करनी होगी।
  • मकान मालिक को किराया बढ़ाने के लिए 3 महीने पहले नोटिस देना होगा ।
  • मकान मालिक को घर के मुआयने के लिए आने से 24 घंटे पहले लिखित नोटिस देना होगा।
  • मकान के मरम्मत के लिए 24 घंटे पहले किरायेदार को बताना होगा।[/box]

 

 

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!