Breaking News :
>>विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक>>हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति>>त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश>>महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू>>मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट>>‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा>>स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री>>विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति>>SIR अभियान को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली राजनैतिक दलों की राय>>50 बीघा भूमि पर विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>50 बीघा में काटी जा रही अवैध कॉलोनी पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>साल में दो बार लिया जाएगा P-SAT, हर शनिवार होगी वर्चुअल ट्रेनिंग : रेखा आर्या>>धामी कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर>>योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ज्ञान परंपरा का अमूल्य उपहार है : ऋतु खण्डूडी>>मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ किया योगाभ्यास>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष शमशेर सिंह बिष्ट के कार्यालय का किया शुभारंभ>>कैबिनेट बैठक में दिवंगत मेजर जनरल खंडूड़ी और जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि, दो मिनट का रखा गया मौन>>जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा, जनसमस्याओं के समाधान पर जोर>>मेरठ से ऋषिकेश तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन, हाईस्पीड कनेक्टिविटी का सपना होगा साकार
देश

स्थापना दिवस पर बोले PM मोदी, भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी आज (6 अप्रैल) 38वें स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच लोकसभा सीटों के पार्टी कार्यकर्ताओं और पार्टी की 734 जिला इकाइयों के अध्यक्षों से संवाद करेंगे। भाजपा ने गुरुवार की एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। बताया जा रहा है कि पीएम मोदी अपने ऐप के जरिये वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इन सभी कार्यकर्ताओं और अध्यक्षों से संवाद करेंगे।

कार्यकर्ताओं से संवाद के लिए जिन पांच लोकसभा क्षेत्रों का चयन किया गया है उनमें नई दिल्ली, उत्तर-पूर्वी दिल्ली, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), उत्तर-मध्य मुंबई और सारण (बिहार) शामिल हैं। इन सीटों से क्रमश: मीनाक्षी लेखी, मनोज तिवारी, अनुराग ठाकुर, पूनम महाजन और राजीव प्रताप रूढ़ी सांसद हैं। इस संवाद के दौरान प्रधानमंत्री मोदी कार्यकर्ताओं और जिला प्रमुखों से कई मसलों पर बातचीत करेंगे और उनके सवालों के जवाब भी देंगे।

इस मौके पर पीएम ने ट्वीट कर कहा कि मेहनती कार्यकर्ताओं से रूबरू होना हमेशा खास होता है। साथ ही उन्होंने बताया कि शाम साढ़े चार बजे अपने ऐप के जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई दी है और कहा कि भाजपा भारत को बदलने का प्रयास जारी रखेगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री ने भाजपा को चुनने के लिए देशवासियों के प्रति कृतज्ञता भी व्यक्त की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं हमारे देश के भाइयों और बहनों को भाजपा पर विश्वास बनाए रखने के लिए धन्यवाद करता हूं। यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम खुद को भारत के परिवर्तन के प्रति समर्पित करते रहेंगे।’

भाजपा के लिए कार्यकर्ता सबकुछ: पीएम 

वहीं, पीएम मोदी ने पार्टी के बढ़ने कद के लिए कार्यकर्ताओं के योगदान को श्रेय देते हुए कहा कि भाजपा के लिए पार्टी कार्यकर्ता सबकुछ हैं। उन्होंने कहा, ‘पार्टी के स्थापन दिवस के विशेष अवसर पर मैं भाजपा कार्यकर्ताओं को नमन करता हूं। हमें याद है, हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान देकर पार्टी के निर्माण कार्य में हिस्सा लिया और एक मजबूत भारत बनाने के प्रति प्रतिबद्ध रहे।’ उन्होंने कहा, ‘भाजपा के लिए उनके कार्यकर्ता सबकुछ हैं। वे पार्टी के आत्मा हैं, जिसके पसीने से पार्टी नई ऊंचाइयों तक पहुंची है। उनके प्रयासों के कारण ही हमें आज भारत के लोगों की सेवा करने और उनका आकांक्षात्रों का पूरा करने का अवसर मिला है।’

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना

1980 में आज ही (6 अप्रैल) देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ। स्थापना के बाद महज 38 साल में ही केंद्र और देश के 20 राज्यों में इसकी और सहयोगी दलों की सरकारें हैं। तीन बार प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष थे। भाजपा, 1951 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी द्वारा स्थापित भारतीय जनसंघ का ही नया रूप है। 1984 के अपने पहले आम चुनाव में लोकसभा की केवल दो सीटें जीतने वाली भाजपा 1996 में सबसे बड़े दल के रूप में सामने आई। 1998 में भाजपा ने क्षेत्रीय दलों को मिलाकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन बनाया। इसके बाद 1999 के चुनाव में 303 सीटें जीतकर राजग ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

स्थापना दिवस पर मतदान केंद्रों पर फहराया जाएगा भाजपा ध्वज

भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यकर्ता भोपाल में जिला और मंडल स्तर से लेकर मतदान केंद्र तक पार्टी का ध्वज फहराएंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि स्थापना दिवस पर हर कार्यकर्ता के घर के साथ मंडल केंद्र और मतदान केंद्र पर प्रमुखता से पार्टी ध्वज फहराया जाए। पार्टी के जिला प्रभारी जिले में, मंडल प्रभारी मंडल में आयोजित विचार गोष्ठियां, रचनात्मक कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजयुमो पंचायत स्तर पर झंडा ऊंचा रहे हमारा कार्यक्रम आयोजित करेगा। युवा मोर्चा के अध्यक्ष अभिलाष पांडे ने बताया कि युवा मोर्चा सभी 23 हजार पंचायतों में भाजपा का ध्वज फहराएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!