Breaking News :
>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखण्ड के नए मुख्‍यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं प्रधानमंत्री मोदी एवं गृहमंत्री शाह

नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह मेगा इवेंट की तरह होगा। केंद्रीय नेताओं के अलावा भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों को भी बुलाया जा सकता है। शपथग्रहण समारोह मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए तैयार होगा, जिसका प्रसारण सभी जिलों और मंडलों में  किया जाएगा।: मदन कौशिक

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, देहरादून। उत्तराखण्ड के नए मुख्‍यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह आने की संभावना है। वहीं अभी तक यह सुनिश्चित नहीं हो पाया है कि विधान मंडल दल की बैठक कब होगी। 

भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने यह जानकारी देते हुए कहा कि मुझे पूरी उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री समेत कई राज्‍यों के मुख्‍यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार शाम तक केंद्रीय पर्यवेक्षकों के देहरादून पहुंचने की संभावना है। गौरतलब है कि उत्तराखंड के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक और विदेश राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी को सह पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

हमारे कुछ विधायक देहरादून में हैं और शनिवार को होली मनाए जाने की वजह से कुछ कुमाऊं में हैं। वह भी जल्‍द ही देहरादून पहुंच जाएंगे। उन्‍हें सूचना दे दी गई है कि अगले दो-तीन में विधायक दल की बैठक होनी है।

प्रदेश अध्‍यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि शपथ ग्रहण की तैयारियों को लेकर एक बैठक हो चुकी है और आज शनिवार को भी बैठक होनी है।अगले दो-तीन दिन में जैसे ही शपथ ग्रहण का कार्यक्रम निश्चित होगा। राज्‍य के जिले में हमारे लोग गणमान्‍य लोगों को निमंत्रण पत्र देंगे। अन्‍य राज्‍यों को कार्यक्रम निर्धारण के बाद तत्‍काल निमंत्रण पत्र भेजा जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!