Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
ताज़ा खबरेंदेश

कर्नाटक में हिजाब विवाद के बाद अब भगवत गीता को सिलेबस में शामिल करने पर छिड़ सकती है राजनीति जंग

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 मार्च 2022, शनिवार, बेंगलुरु। कर्नाटक में हाल ही में उपजे हिजाब विवाद के बाद अब वहां की सरकार एक बड़ा फैसला लेने जा रही है। राज्‍य के शिक्षा मंत्री का कहना है कि उनकी सरकार गुजरात की तर्ज पर स्‍कूलों की पढ़ाई के सिलेबस में भगवत गीता को लाने जा रही है। सरकार की तरफ से आए इस बयान पर राज्‍य में कांग्रेस के नेता और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कहना है कि धार्मिक किताबों को सिलेबस में शामिल करना कोई गलत नहीं है। हालांकि उन्‍होंने ये भी कहा कि भारत एक ऐसा देश है जहां पर कई धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। उन्‍होंने कहा कि सभी धार्मिक किताबें धर्म की शिक्षा देती है। आप नहीं कह सकते हैं कि केवल भगवत गीता ही धर्म और भारतीय संस्‍कृति और परंपराओं की शिक्षा देती है।

कांग्रेस के नेता ने कहा कि विद्यार्थियों को सभी तरह की धार्मिक पुस्‍तकें पढ़ाई जानी चाहिए। उन्‍होंने ये भी कहा कि सरकार के गीता को सिलेबस का हिस्‍सा बनाने के पीछे उसका अपना स्‍वार्थ जुड़ा है। उन्‍होंने कहा कि नई शिक्षा नीति केवल हिंदुत्‍व आधारित है और कुछ नहीं। आपको बता दें कि कर्नाटक में उपजा हिजाब विवाद अब तक पूरी तरह से समाप्‍त नहीं हुआ है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले में सरकार के पक्ष में फैसला सुनाया है वहीं दूसरे पक्ष ने इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। वहीं अब गीता को सिलेबस में शामिल करने के फैसले पर भी विवाद छिड़ने की आशंका भी घर करने लगी है। ऐसा इसलिए भी है क्‍योंकि हिजाब विवाद के दौरान भी कांग्रेस ने ही इसको राजनीति और धार्मिक रंग देने की कोशिश की थी। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!