Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डखेल-जगत

राष्ट्रीय खेलो का रिकॉर्ड तोड़ने वाले खिलाड़ियों को किया जाएगा प्रोत्साहित, मिलेगी 1 लाख रूपये की धनराशि

खेल महाकुंभ से निखरेगी युवाओं की प्रतिभा : रेखा आर्या

31अक्टूबर से शुरू होंगे खेल महाकुंभ-2023 के आयोजन, राज्यपाल करेंगे महाकुंभ का शुभारंभ, खेल मंत्री ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023, देहरादून। आज प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने मीडिया सेंटर में प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ के संबंध में जानकारी दी। खेल मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा हर साल खेल महाकुम्भ का आयोजन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में आरंभ किया जाता रहा है परंतु इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन 31 अक्टूबर 2023 से आरम्भ किया जायेगा जो कि दिसम्बर अंत माह तक चलेंगे।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि खेल महाकुम्भ-2023 का आयोजन अक्टूबर से दिसम्बर 2023 के अन्त तक पूर्ण किया जायेगा जिसमें प्रतियोगिताओं को न्याय पंचायत, विकास खण्ड, जनपद स्तर तथा राज्य स्तर पर किया जायेगा। खेल महाकुंभ का शुभारंभ राज्यपाल महोदय द्वारा किया जाएगा। न्याय पंचायत स्तर पर शुरू होने जा रहे खेल महाकुंभ नैनीताल जनपद के हल्द्वानी शहर के कुंवरपुर में आयोजित होंगे।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष खेल महाकुंभ में पुरुस्कार राशि पिछले साल की तुलना ने बधाई गई है।कहा कि न्याय पंचायत स्तर पर पहले आने वाले को राशि 300 दूसरे पर 200 और तीसरे पर 150 है।

विकासखंडपर पहले स्थान पर आने वाले को 500 दूसरे स्थान पर 400 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 300 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

जनपद स्तर पर पहले स्थान पर रहने वाले को 800 ,दूसरे स्थान पर 600 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 400 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

राज्य स्तर पर पहले स्थान पर आने वाले को 1500 दूसरे स्थान वाले को 1000 और तीसरे स्थान पर आने वाले को 700 की पुरुस्कार राशि दी जाएगी।

खेल मंत्री ने बताया कि खेल महाकुंभ 662 न्याय पंचायतों, 95 विकासखंडों, 13 जनपदों और राज्य स्तर पर 18 ग्रुपो में होंगे में होंगे जिनमे आयुवर्ग 14 से 17 बालक/बालिका की है जिसमे एथेलेटिक्स और कब्बडी शामिल है।

विकासखंड,जनपद और राज्य स्तर पर आयोजित होने जा रहे खेल महाकुंभ में आयु वर्ग 14,17 और 19 है।

खेल मंत्री ने बताया कि इस वर्ष पहली बार दिव्यांगजन की ओपन महिला-पुरुष के मध्य भी खेल आयोजित किये जा रहे हैं जिनमे की एथेलेटिक्स और बैडमिंटन शामिल है।साथ ही बताया कि खेल महाकुंभ में एथेलेटिक्स, कबड्डी,खो-खो,बॉलीवाल, फुटबाल,जूडो, बैडमिंटन, टेबल टेनिस,कराटे, बॉक्सिंग, मलखम्ब, हैंडबॉल, ताइक्वांडो सहित कई अन्य खेल भी आयोजित होंगे।

इस अवसर पर निदेशक युवा कल्याण, जितेन्द्र कुमार सोनकर, उप सचिव, युवा कल्याण धीरेन्द्र कुमार सिंह,धर्मेंद्र भट्ट जी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!