Breaking News :
>>जलकुर नदी और झील में महिला की तलाश, SDRF का सघन सर्च अभियान जारी>>टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान तेज, लापता दो लोगों की तलाश जारी>>रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन की समीक्षा, बंद सड़कों को जल्द खोलने के निर्देश>>मानदेय बढ़ाने की तैयारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिलेगा तोहफा: रेखा आर्या>>हवलदार पंकज की तलाश के लिए मुख्यमंत्री ने दिए प्रभावी निर्देश>>श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने अर्पित की श्रद्धांजलि>>उपनल के नवनिर्मित कार्यालय भवन का सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन, पूर्व सैनिकों और युवाओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि>>चोरगलिया में मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, 9.93 करोड़ की लागत से नवनिर्मित सेतु का किया लोकार्पण>>एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में दून पुलिस द्वारा लगातार चलाया जा रहा सघन चेकिंग अभियान>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने चंद्र मोहन सिंह नेगी राजकीय बेस हॉस्पिटल कोटद्वार का किया औचक निरीक्षण>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प
उत्तराखण्डदेशविदेश

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने मेक्सिको के कैंकन में आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजार विश्व संघ सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग किया

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व के प्रतिनिधियों से कृषि विपणन के आधुनीकिरण क सम्बन्ध में विचार साझा किए गए

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023, मेक्सिको/देहरादून। प्रदेश के कृषि मंत्री एवं भारत के राज्यों के कृषि विपणन बोर्ड के राष्ट्रीय संघ (कौसाम्ब) के अध्यक्ष गणेश जोशी ने मेक्सिको के कनकुन में थोक बाजार के वैश्विक संघ द्वारा आयोजित तीन दिवसीय थोक बाजारों का विश्व संघ सम्मेलन-2023 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से भी भेंट की। थोक बाजार के विश्व संघ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खाद्य बाजार का भविष्य उपभोक्ताओं की अपेक्षानुरूप, थोक एवं फुटकर बाजार का आधुनीकरण : वर्ष 2030 तक, विषय पर कनकुन, मैक्सिकों में 25 से 28 अक्टूबर तक आयोजित सम्मेलन में विश्व के विभिन्न देशों के 300 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

उत्तराखण्ड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विश्व के प्रतिनिधियों से कृषि विपणन के आधुनीकिरण क सम्बन्ध में विचार साझा किए गए। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के बाद वैश्विक स्तर पर लोगों का विश्वास भारत पर बढ़ा है। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि विपणन के सम्बन्धित 165 देश के प्रतिनिधि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में कार्यक्रम में आए हैं और सभी ने अपने अनुभवों को साझा किया है। मंत्री जोशी ने कहा इस राष्ट्रीय सम्मेलन से जो मंथन निकलकर आएगा, वह निश्चित ही वैश्विक स्तर पर एक मिल का पत्थर साबित होगा। कृषि मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर सबमिट के लिए भी प्रदेश में कृषि एवं औद्यानिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों को उत्तराखण्ड आने का न्योता दिया गया है। जिस पर जर्मनी, अर्जेंटीना, मेक्सिको और यूएस के लोगों ने उत्तराखंड में निवेश करने के लिए अपनी सहमति प्रदान की है। उन्होंने कहा जिस प्रकार प्रदेश में धामी सरकार इन्वेस्टरों को निवेश के लिए एक अच्छा वातावरण दे रही है, उससे दिसंबर माह में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर सबमिट के लिए भी यह एक सफल पहल होगी।

सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि आज आधुनिकीकरण का जमाना है, डिजिटल का युग है, आज हमारे देश एवं प्रदेश में लगभग सभी मंडियाँ ई-नाम से जुड़ चुकी है। मंत्री ने कहा कि यहाँ से जो चीज निकल कर आएगी, उसे प्रदेश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडियों में साफ सफाई व्यवस्था बेहद आवश्यक है। मंत्री ने कहा इस सम्मेलन से लौटने के बाद वह सभी प्रदेशों के विपणन बोर्डो को पत्र लिखकर इस माडल पर कार्य करने का अनुरोध करेंगे। उन्होंने कहस कि विकासशील देशों में थोक फल-सब्जी बाजार की कार्यप्रणाली के वास्तविक अनुभवों को राज्य एवं देश में थोक विपणन में विकासयुक्त परिर्वतन किये जायेंगे ताकि कृषि उपज के विपणन को आधुनिक किया जा सके।

इस अवसर पर कोसाम्ब के प्रबंध निदेशक डॉ० जगवीर सिंह यादव और विपणन बोर्ड से सचिव विजय थपलियाल सहित विभिन्न देशों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!