Breaking News :
>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विलक्षण प्रतिभा के धनी, श्री राकेश बिजल्वाण की सराहनीय पहल – जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा

आकाश ज्ञान वाटिका। सतपुली, (पौड़ी गढ़वाल)। 1 जनवरी 2020 (बुधवार)।

  • उत्तराखंड वेब मीडिया एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण की सराहनीय पहल – जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर दी पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणा।

उत्तराखंड वेब मीडिया एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष राकेश बिजल्वाण ने जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया।
आज बुधवार, १ जनवरी २०२० को पलायन एक चिंतन टीम के वरिष्ठ सदस्य राकेश बिजल्वाण का जन्मदिन सतपुली में The Camp Golden Mahseer में सादगी के साथ मनाया गया। पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चिंतित रहने वाले राकेश बिजल्वाण अपने जन्मदिन के दिन हर साल विभिन्न प्रजातियों के 100 से अधिक वृक्ष लगाते हैं। आज राकेश बिजल्वाण के साथ ही पलायन एक चिंतन टीम के संस्थापक सदस्य अजय रावत की धर्मपत्नी ममता रावत का भी जन्मदिन है। इस मौके पर आम, अमरूद, माल्टा, सन्तरे, अखरोठ, सेव, नाशपती, नीम, इमली, अनार, कीनू, सहित कई अन्य प्रजातियों के पेड़ लगाए।

इस अवसर पर वरिष्ठ फिजीशियन डॉ० अमित रौतेला, वरिष्ठ पत्रकार अनिल बहुगुणा, अजय रावत, गणेश काला, वरिष्ठ फार्मासिस्ट मुकेश बहुगुणा के साथ ही दीपक जुगराण, हरीश चौहान, ममता रावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
जन्मदिन के शुभ अवसर पर तमाम समाजसेवी संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों, औऱ विचार एक नई सोच परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके लंबे जीवन की कामना की। जन्मदिन के शुभअवसर पर शुभकामनाएं देने वाले लोगों ने उनकी कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका सरल स्वभाव, समाजिक, पर्यावरण रक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य के कार्यों में हमेशा अग्रसर रहने वाले श्री राकेश बिजल्वाण हम सबके लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उनकी कार्यशैली तारीफ के लायक है हम सब उनकी लंबी आयु एवं स्वस्थ शरीर की कामना करते हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका के सम्पादक घनश्याम जोशी ने पलायन एक चिंतन टीम के वरिष्ठ सदस्य श्री राकेश बिजल्वाण एवं पलायन एक चिंतन टीम के संस्थापक सदस्य अजय रावत की धर्मपत्नी श्रीमती ममता रावत को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनायें प्रेषित हुए, अपने जन्मदिन पर श्री राकेश बिजल्वाण द्वारा की गई इस प्रेरणाप्रद पहल के उन्हें बहुत बहुत धन्यवाद दिया।

इस मौके पर श्री राकेश बिजल्वाण ने कहा हम सभी को अपना जन्मदिन पौधारोपण कर मनाना चाहिए । जिससे बढ़ते प्रदूषण को रोका जाए, हरियाली का वातावरण हो औऱ हम सभी को हमारे जीवन के लिए जरूरी शुद्ध हवा मिल सके।

राकेश बिजल्वाण ने वृक्षारोपण में प्रतिभाग करने के लिए सभी नयार घाटी व शीला-बांघाट के निवासियों का धन्यवाद अदा किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!