Breaking News :
>>‘ऑपरेशन सफेद सागर का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज़ होगी वेब सीरीज>>गुरुवाणी और देववाणी संस्कृत का दिव्य संगम- राज्यपाल>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने ली सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 1 जनवरी 2020 (सूचना)। जिलाधिकारी सी रविशंकर द्वारा कैम्प कार्यालय में सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित योजनाओं, कार्यक्रमों और कार्यों के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों, नगर निगम व नगर पालिका के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गयी।
जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों, नगर निगम और नगर पालिका के अधिकारियेां को निर्देश दिये कि आगामी 2 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग द्वारा ली जाने वाली समीक्षा बैठक में सफाई कर्मचारियों से सम्बन्धित विभिन्न बिन्दुओं का स्पष्ट विवरण तैयार करके बैठक में उपस्थित होगें तथा मा0 आयोग द्वारा इस सम्बन्ध में उठाये जाने वाले प्रश्नों का उचित जवाब देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि नगर निगम, नगर पालिकाओं और विभागों में सफाई कर्मचारियों के हितों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके काम की दशा इत्यादि से सम्बन्धित विवरण बैठक में प्रस्तुत करेंगे। जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं नगर पालिका के अधिकारियों को निर्देश दिए कि चिकित्सा विभाग के समन्वय से सभी सफाई कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने का कार्य करें तथा इसके लिए संबंधित क्षेत्रों में शिविर आयोजित करते हुए इस कार्य को शतप्रतिशत पूर्ण करें.
विदित है कि आगामी 2 जनवरी 2020 को मा0 अध्यक्ष राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग (राज्यमंत्री स्तर भारत सरकार) मनहर वल्जी भाई जाला पूर्वाहन 10 बजे कलैक्ट्रेट सभागार देहरादून में सफाई कर्मचारियों से जुड़े बिन्दुओं पर सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित करेंगे। इस दौरान उनके साथ मा० सदस्य श्रीमती मंजु दिलर और सचिव आयोग नरेन दास भी उपस्थित रहेंगे।
इस अवसर पर बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बीर सिंह बुदियाल, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान नमित रमोला नगर निगम देहरादून व ऋषिकेश तथा जनपद की नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!