Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्ड

भारत-चीन सीमा से लगे इन दो गाँवों को दोबारा बसाने की बनाई जा रही योजना, जल्द शुरु होगी मोबाइल टॉवर सेवा

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, उत्तरकाशी। भारत-चीन सीमा से लगे नेलांग और जादूंग गांव में भी जल्द ही बीएसएनएल की मोबाइल टॉवर सेवा शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भारत संचार निगम लिमिटेड को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। बीएसएनएल सेवा शुरू होने से सेना आईटीबीपी सहित बीआरओ के जवानों और मजदूरों को इसका लाभ मिलेगा। वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत केंद्र सरकार 1962 के दौरान खाली हुए नेलांग और जादूंग गांव को दोबारा बसाने की योजना बनाई है। योजना के तहत इन दोनों गांवों को पहले संचार सेवा से जोेड़ा जा रहा है। नेलांग और जादूंग गांव में जल्द ही बीएसएनएल की मोबाइल टॉवर सेवा शुरू की जाएगी जिसके लिए जिला प्रशासन की ओर से नेलांग में 0.025 हेक्टेयर और जादूंग में भी 0.025 हेक्टेयर भूमि बीएसएनएल को हस्तांतरित कर दी गई है।

वहीं, बीएसएनएल के मोबाइल टॉवर लगाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के साथ अनुबंध कर दिया गया है। नेलांग जादूंग के साथ जनपद के 71 स्थानों पर बीएसएनएल के टॉवर लगाए जा रहे हैं। इसमें मोरी सहित पुरोला और बड़कोट और भटवाड़ी के वह दूरस्थ क्षेत्र भी शामिल हैं। जहां पर अभी तक संचार सेवा शुरू नहीं हो पाई है। इसमें पिलंग, जौड़ाव, ओसला, गंगाड़ सहित चपटाड़ी, सेवा आदि गांव शामिल हैं। नेलांग-जादूंग में बीएसएनएल मोबाइल टॉवर सेवा शुरू होने पर इसका लाभ सीमा पर तैनात सेना सहित आईबीपी के जवानों को मिलेगा। वहीं बीआरओ के मजदूरों के लिए भी यह सहायक साबित होगा।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद में नेलांग-जादूंग सहित 69 स्थानों पर बीएसएनएल को भूमि हस्तांतरित कर दी गई है। मात्र दो स्थानों पर अभी भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जारी है। बीएसएनएल के एजीएम अनिल कुमार ने बताया कि जनपद के 71 स्थानों पर मोबाइल टॉवर लगाने की प्रक्रिया के प्रथम चरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!