Breaking News :
>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद>>मुख्यमंत्री धामी ने श्रीराम कथा के समापन समारोह में लिया भाग>>सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री से भरपूर ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का ट्रेलर हुआ रिलीज
फिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म ‘ड्रीम गर्ल-2’ से अनन्या पांडे की पहली झलक आई सामने, 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म 

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 अगस्त 2023, मुंबई। इबॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर लगातार चर्चाएं हो रही हैं। फिल्म के कई टीजर के अलावा फिल्म से आयुष्मान खुराना का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। जिसके बाद से लोग फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। 25 अगस्त, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे का भी फर्स्ट लुक सामने आया है। फिल्म का नया पोस्टर सामने आया है जिसमें आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। आयुष्मान खुराना ने अपनी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर शेयर करते हुए ट्रेलर के रिलीज की डेट बताई है।

आयुष्मान खुराना ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का नया पोस्टर शेयर किया है। फिल्म के इस नए पोस्टर में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे भी नजर आ रही हैं। इस तरह से फिल्म ड्रीम गर्ल 2 से अनन्या पांडे का फर्स्ट लुक सामने आ गया है। आयुष्मान खुराना ने फिल्म के नए पोस्टर के साथ लिखा है, ये है परी, मेरी ड्रीम गर्ल। इसके साथ रेड हार्ट इमोजी बनाया है। आयुष्मान खुराना ने बताया है कि फिल्म का ट्रेलर 1 अगस्त को रिलीज होगा। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 के नए पोस्टर पर फैंस जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

आयुष्मान खुराना और नुसरत भरूचा की फिल्म ड्रीम गर्ल साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इस फिल्म ने लोगों को जमकर एंटरटेन किया था। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में आयुष्मान खुराना के साथ अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। फिल्म ड्रीम गर्ल का डायरेक्शन राज शांडिल्य ने किया था और फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का भी डायरेक्शन कर रहे हैं। अब देखने वाली बात होगी कि आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल की तरह ही क्या फिल्म ड्रीम गर्ल 2 भी लोगों का उतना ही एंटरटेन करेगी। फिलहाल, फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!