Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
आर्थिक गतिविधियाँदेश

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी

आकाश ज्ञान वाटिका। १० मार्च, २०२० (मंगलवार)। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार छठे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा। दिल्ली में छह दिनों में पेट्रोल 1.15 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है, जबकि डीजल का दाम 1.02 रुपये प्रति लीटर कम हो गया है। देश के अन्य शहरों में भी पेट्रोल व डीजल के दाम में एक रुपया प्रति लीटर से ज्यादा की गिरावट आई है।
तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 30 पैसे, जबकि चेन्नै में 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती की। वहीं डीजल की कीमत में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, जबकि मुंबई और चेन्नै में 27 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में सोमवार को आई गिरावट के बाद रिकवरी हुई है।
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नै में पेट्रोल का दाम घटकर क्रमश: 70.29 रुपये, 72.98 रुपये, 75.99 रुपये और 73.02 रुपये प्रति लीटर हो गया है। चारों महानगरों में डीजल का भाव भी घटकर क्रमश: 63.01 रुपये, 65.34 रुपये, 65.97 रुपये और 66.48 रुपये प्रति हो गया है।
अंतरराष्ट्रीय वायादा बाजार इंटरकाॉन्टिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर ब्रेंट क्रूड के मई अनुबंध में पिछले सत्र से 7.19 फीसदी की तेजी के साथ 36.83 डॉलर पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले दाम 37.38 डॉलर प्रति बैरल तक उछला। न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर अप्रैल डिलीवरी अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के अनुबंध में 6.84 फीसदी की तेजी के साथ 33.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था, जबकि इससे पहले भाव 33.73 डॉलर प्रति बैरल तक उछला।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!