Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डशैक्षिक गतिविधियाँ

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दूसरे दीक्षांत समारोह में का किया गया आयोजन

आकाश ज्ञानब वाटिका, देहरादून। रविवार, ८ मार्च २०२० को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में दूसरे दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। ग्राफिक एरा विवि के दूसरे दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक व उत्तराखण्ड के उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ० धन सिंह रावत ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को उपाधि दी। विवि के दूसरे भव्य दीक्षा समारोह में पिछले तीन वर्षों के पासआउट 4753 छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की गई। इसके अलावा 73 छात्रों को रजत व 72 छात्रों को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रख्यात पर्यावरणविद् हेस्को के संस्थापक डाॅ० अनिल प्रकाश जोशी को ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी ने पीएचडी की मानद उपाधि प्रदान की।

मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालयों में रिक्त पदों को जल्दी ही भर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति पर फीड बैक के बाद का काम चल रहा है, जल्द ही यह नीति लागू की जायेगी, जिससे भारत को एक बार फिर से विश्वगुरू बनाने की ओर अहम कदम साबित होगा। मानव संसाधन विकास मंत्री ने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अब हमारा लक्ष्य देश के शिक्षण संस्थानों को विश्व रैंकिंग में लाना है। हाल ही में देश के दो शिक्षण संस्थान दुनिया में शीर्ष-100 में अपना स्थान बनाने में कामयाब रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तराखण्ड में पहली अटल इनोवेशन अकादमी की स्थापना का काम भी जल्द ही शुरू कर दिया जायेगा। सरकार का मकसद रिसर्च को बढ़ावा देना है, जिसके लिये अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी के साथ-साथ दुनियाभर के शीर्ष 128 विश्वविद्यालयों के साथ मानव संसाधन विकास मंत्रालय करार कर रहा है। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ॰ धन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारा धामों के बाद प्रधानमंत्री ने पाॅचवें धाम के रूप में सैनिक धाम का उल्लेख किया था। अब राज्य में छठे धाम के रूप में विद्या धाम बनेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में देश की पहली अटल अकादमी की स्थापना की जायेगी। गरीब परिवारों के बच्चों को निःशुल्क यूपीएससी की तैयारी कराई जायेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड 2022 तक देश को सबसे ज्यादा आईएएस देने वाला राज्य बन जायेगा। ग्राफिक एरा विवि के चांसलर डाॅ॰ कमल घनशााला ने कहा कि विवि के पहले बैच के ही छात्र-छात्राओं ने इन्फोसिस व विप्रो जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जगह बनाई है। इसके बाद से प्लेसमेंट की संख्या बढ़ने और पैकेज ऊँचा होने का सिलसिला जारी है।

इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्री डाॅ० रमेश पोखरियाल निशंक, उच्च शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डाॅ० धन सिंह रावत, विवि के चांसलर प्रो० कमल घनशाला व विवि के कुलपति प्रो० संजय जसोला व ग्राफिक एरा मैनेजमेंट बोर्ड की वरिष्ठ पदाधिकारी राखी घनशाला आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!