Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
आर्थिक गतिविधियाँ

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी, जानिए नयी कीमतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से हर कोई परेशान है। पिछले कई दिनों से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसे देखते हुए नागालैंड में पेट्रोल पर टैक्स की दर को 29.80 फीसद से घटकर 25 फीसद प्रति लीटर या 18.26 रुपये से घटकर 16.04 रुपये प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) कर दिया गया है। जबकि, डीजल के लिए टैक्स की दर 11.08 रुपये से घटकर 10.51 रुपये प्रति लीटर या 17.50 फीसद से घटकर 16.50 फीसद प्रति लीटर (जो भी अधिक हो) किया गया है।

दो दिनों की शांति के बाद आज देश में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़ गए। मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल 25 पैसे प्रति लीटर महंगा होकर 90.83 रुपये पर चला गया। डीजल भी 35 पैसे का छलांग लगा कर 81.32 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। सोमवार को ब्रेंट क्रूड 65 डॉलर प्रति बैरल के स्तर को पार कर गया।

रोज सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन  और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। देश अपनी जरूरत का 89 फीसद कच्चे तेल का आयात करता है। पेट्रोल और डीजल पर हर राज्य में टैक्स की अलग-अलग दर होती है। 18 फरवरी को ब्रेंट क्रूड का अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क 65.09 डॉलर प्रति बैरल (करीब 159 लीटर) था। अप्रैल 2020 में यह दाम ऐतिहासिक रूप से सबसे कम 19 डॉलर प्रति बैरल था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!