Breaking News :
>>सरकार स्वयं जनता के द्वार पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान- मुख्यमंत्री धामी>>नई खेल नीति में स्पेशल कैटेगरी के खिलाड़ियों के लिए होंगे विशेष प्रावधान- रेखा आर्या>>डीएम प्रशांत आर्य ने स्यानाचट्टी के भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया स्थलीय निरीक्षण>>भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज>>24 जुलाई को रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर, मेकर्स ने की घोषणा>>अग्निवीर रैलियों के सुचारू आयोजन हेतु सेना और उत्तराखंड सरकार के बीच समन्वय बैठक>>दावे-आपत्तियों के निस्तारण में मानसून के चलते मतदाता को न हो परेशानी- सीईओ>>मसूरी रोड पर 50 मीटर गहरी खाई में गिरे स्कूटी सवार का एसडीआरएफ ने किया सफल रेस्क्यू>>ई-ऑफिस व्यवस्था प्रभावी एवं सुगम बनाने के डीएम ने दिए निर्देश>>देहरादून महायोजना-2041: जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा
ताज़ा खबरेंदेशविदेश

भारत ने पाकिस्तान के PM इमरान खान के प्लेन को भारतीय एयर स्पेस से श्रीलंका जाने की दी इजाजत

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 फरवरी 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के विमान को भारतीय एयरस्पेस का उपयोग करने की अनुमति दे दी है। प्रधानमंत्री बनने के बाद इमरान खान पहली बार श्रीलंका की दो दिवसीय यात्रा पर जाने वाले हैं। इमरान खान की यात्रा भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर की श्रीलंका यात्रा के एक माह बाद हो रही है।

दूसरी तरफ भारत के साथ किसी भी प्रकार के टकराव से बचने के प्रयास में श्रीलंका ने संसद में इमरान खान का एक निर्धारित भाषण रद्द कर दिया है। श्रीलंका की सरकार ने यात्रा से पांच दिन पहले उनके इस कार्यक्रम को रद कर दिया था। मीडिया के अनुसार इमरान यहां कश्मीर के मुद्दे पर कुछ कह सकते थे। ऐसी स्थिति में श्रीलंका भारत को बेवजह नाराज नहीं करना चाहता है। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका की संसद को 2015 में संबोधित किया था।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान के अनुरोध पर ही श्रीलंका की संसद में इमरान का संबोधन रखा गया था। बाद में श्रीलंका सरकार ने इसको रद कर दिय। इसको लेकर मीडिया में तरह–तरह के कारण बताए गए हैं। कश्मीर सहित अन्य मुद्दों पर भारत के संबंध में कही गई कोई भी बात श्रीलंका से भारत के संबंधों पर सीधा असर डाल सकती है। इस संबंध में श्रीलंका के विदेश सचिव जयनाथ कोलंबेज ने कहा है कि स्पीकर महिदा यपा ने यह निर्णय कोरोना के कारण लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!