Breaking News :
>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

एक्ट्रेस से पॉलिटीशियन बनी पायल घोष ने किया ट्वीट, ‘क्या जाँच आगे बढ़ाने के लिए मुझे मरना पड़ेगा ……… ?’

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार। एक्ट्रेस से पॉलिटीशियन बनीं पायल घोष ने कुछ वक्त पहले फेमस फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। अनुराग के खिलाफ पायल ने वर्सोवा पुलिस थाने में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी, जिसके बाद अनुराग मुंबई पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने बुलाया था। लेकिन पायल अब तक पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं हैं। पायल के मुताबिक पुलिस ने 4 महीनों में कोई कार्रवाई नहीं की, और इस बात के लिए एक्ट्रेस ने अपनी नाराज़गी भी ज़ाहिर की है।

पायल ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट मुंबई पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने लिखा है, ‘चार महीने बीत चुके हैं और मेरे सबूत देने के बावजूद अनुराग कश्यप के खिलाफ अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया है। क्या जांच आगे बढ़ाने के लिए मुझे मरना पड़ेगा तब आगे की जांच की जाएगी’।

अगले ट्वीट में पायल ने लिखा, ‘इतना वक्त गुजर गया है और मुंबई पुलिस ने अपना काम नहीं किया है। मेरा निवेदन है कि, यह महिलाओं के मुद्दे की बात है और हमें इस बात को लेकर जागरुक होना चाहिए कि हम क्या उदाहरण पेश कर रहे हैं’।

आपको बता दें कि पायल ने हाल ही में रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ज्वाइन की है। पायल ने 27 अक्टूबर को रामदास अठावले की पार्टी रिपलब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) ज्वाइन की। एक्ट्रेस की तस्वीरें भी सामने आई थीं जिनमें वो रामदास अठावले की मौजूदगी में पार्टी का झंडा उठाती नज़र आ रही थीं।

इससे पहले अभिनेत्री ने आरोप लगाया था कि साल 2013 में अनुराग ने उन्हें अपने घर बुलाकर उनका यौन उत्पीड़न किया। अभिनेत्री वर्सोवा पुलिस स्टेशन में डायरेक्टर के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवा चुकी हैं। हालांकि अनुराग, अभिनेत्री के सारे आरोपों का खंडन कर चुके हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!