Breaking News :
>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए>>बिना नक्शे निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, ऋषिकेश में व्यावसायिक उपयोग के टिन शेड समेत तीन अवैध निर्माण सील>>वीर नारियों व बलिदानी सैनिकों के आश्रितों की 100% ट्यूशन फीस माफ, अग्निवीरों को भी मिलेगा लाभ>>नशामुक्ति अभियान के तहत स्टेट नर्सिंग कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने ली नशे से दूर रहने की शपथ>>मुख्यमंत्री धामी ने 26 मदरसों को प्रदान किए मान्यता प्रमाण-पत्र>>छात्राओं के उत्साह के बीच कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तिरपालीसैंण पहुंचीं जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>कानपुर में BSF कांस्टेबल परीक्षा के दौरान बवाल, तकनीकी खामी से भड़के अभ्यर्थी, परीक्षा रद्द
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रिस्पना नदी के पुनर्जीवन’ को धरातल पर उतारने हेतु होगा संयुक्त प्रयास

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 दिसम्बर 2020, मंगलवार, देहरादून। जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रिस्पना नदी के पुनर्जीवन’ को धरातल पर उतारने का लक्ष्य रखा है। इस संबंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर संयुक्त प्रयास करने पर बल दिया। सोमवार शाम को कलक्ट्रेट के ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने एमडीडीए व पेयजल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि रिस्पना के इर्द-गिर्द सीवरेज संबंधी प्रोजेक्ट का सर्वे किया जाए। देखा जाए कि किन स्थानों पर गंदगी नदी में गिर रही है और और गंदे नालों/नालियों को किस परियोजना के माध्यम से टैप किया जा सकता है।

नदी की सूरत संवारने के लिए उन्होंने रिस्पना नदी पुनर्जीवन व नमामि गंगे की बैठक एक साथ आयोजित करने के निर्देश दिए। ताकि नदी के पुनर्जीवन की राह आसान हो सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि रिस्पना नदी किनारे की बस्तियों में पर्याप्त संख्या में कूड़ेदान रखे जाएं। साथ ही नागरिकों को प्रेरित किया जाए कि वह कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खंडेलवाल, प्रभागीय वनाधिकारी राजीव धीमान, प्रभागीय वनाधिकारी मसूरी कहकशां नसीम, अपर नगर आयुक्त मोहन बर्निया, जिला विकास अधिकारी सुशील मोहन डोभाल आदि उपस्थित रहे।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम, एमडीडीए पेयजल निगम, सिंचाई विभाग, जल संस्थान को निर्देश दिए कि वह रिस्पना नदी की सूरत संवारने के लिए अपने-अपने स्तर पर एक्शन प्लान तैयार करें। ताकि एक बेहतर परियोजना का खाका स्पष्ट हो सके।

जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने इस वर्ष मानसून सीजन में रोपे गए तीन लाख पौधों पर भी अपडेट मांगा। उन्होंने कहा कि कितने पौधे जीवित हैं, इस बात की जानकारी सामने आनी चाहिए।

रिस्पना नदी के पुनर्जीवन के लिए सोसायटी का गठन किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि साझा प्रयास से ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की इस अति महत्वकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारा जा सकता है। इसके साथ ही उन्होंने रिस्पना नदी के उद्गम क्षेत्रों जैसे-ऋषिपर्णा आदि स्थलों पर बांध बनाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऊपरी क्षेत्रों में जो जलस्रोत हैं, उन्हें रीचार्ज करने की दिशा में भी काम करने की जरूरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!