Breaking News :
>>श्री सनातन धर्म मंदिर, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में दो दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का भव्य आयोजन>>पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण जारी, स्टॉक, माप एवं गुणवत्ता मानकों की हुई जांच>>फल मंडियों में कटौती से परेशान मोरी के किसान, कृषि मंत्री गणेश जोशी से लगाई गुहार>>कपकोट के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में डीएम अपूर्वा पाण्डे का स्थलीय निरीक्षण, सड़क की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी>>देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन का कड़ा रुख>>नीति निर्माण में शोध, नवाचार और प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दिया जाए- मुख्यमंत्री>>नौले-धारों और नदियों के पुनर्जीवन को लेकर डीएम ने दिए प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश>>नैनीताल में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 07 खाद्य पदार्थों के नमूने जांच को भेजे>>ग्रामीण उत्पादों और पहाड़ी शिल्प को मिला बड़ा मंच, हल्द्वानी में ‘ग्रामीण भारत महोत्सव’ का शुभारंभ>>वड्यूड़ा गांव पहुंचीं मंत्री रेखा आर्या, पीड़ित परिवारजनों से की मुलाक़ात, दिया हर संभव मदद का भरोसा>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, पात्र छात्र-छात्राओं को समय से आवेदन कराने के निर्देश>>नैनीताल में निजी स्कूलों की मनमानी पर शिक्षा विभाग का शिकंजा, अभिभावकों को लौटाए गए 39 लाख रुपये से अधिक>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रशासन की सख्ती जारी, टर्नर रोड वार्ड में 38 प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण>>देहरादून में वृद्धावस्था पेंशन से वंचित बुजुर्गों के लिए चलेगा विशेष अभियान, 30 सितंबर तक होंगे आवेदन>>नवनियुक्त कार्मिक जनसेवा की भावना से अपने दायित्वों का करें निर्वहन- मुख्यमंत्री>>डायबिटीज में सिर्फ दवा नहीं, डाइट भी जरूरी, इन चीजों का रखें खास ध्यान>>डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका, जन्मसिद्ध नागरिकता को सीमित करने के आदेश पर कोर्ट ने लगाई रोक>>कुणाल खेमू की ‘वाइब’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, 18 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म>>भारत करेगा पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई-वडोदरा में होंगे मुकाबले>>देहरादून में नशे के खिलाफ प्रशासन का शिकंजा, 208 केस दर्ज और 237 आरोपी जेल भेजे गए
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में बढ़ते सड़के हादसों पर अब लगेगा लगाम, बड़े जिलों में हाईवे पैट्रोलिंग टीम गठित करने की बनाई गई योजना

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार। सुरक्षित यातायात के लिए यातायात निदेशालय की ओर से बड़े जिलों में हाईवे पैट्रोलिंग टीम गठित करने की योजना बनाई गई है। मौजूदा समय में हाईवे पर होने वाले हादसों में बचाव कार्य के लिए चीता पुलिस को भेजा जाता है। कई बार पुलिस के देरी से पहुंचने से हादसे में घायलों की जान तक चली जाती है। हाईवे पैट्रोलिंग टीम का काम सिर्फ हाईवे पर होने वाले हादसों में राहत-बचाव कार्य और वाहन चालकों को जागरूक करना होगा।

उधर, यातायात नियमों की जानकारी बच्चों को प्राइमरी कक्षा से मिले, इसके लिए यातायात निदेशालय की ओर से पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है। निदेशालय की ओर से शिक्षा विभाग से कहा गया है कि बच्चों को शुरू से ही यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया जाए और पेपरों में यातायात संबंधी प्रश्न पूछे जाएं, जिससे बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी रहे। बढ़ते यातायात को देखते हुए चार जिलों में स्थायी यातायात कार्यालय खोलने की योजना बनाई है। ये कार्यालय टिहरी के तपोवन, उत्तरकाशी, पौड़ी के कोटद्वार व नैनीताल के काठगोदाम में खुलेंगे।

यातायात विभाग में जल्द 312 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इनमें 98 सब इंस्पेक्टर, 206 कांस्टेबल व आठ तकनीशियन के पद शामिल हैं। इसी तरह विभाग की ओर से नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में ट्रैफिक लाइटें भी लगाई जा रही हैं। इसके लिए शासन की ओर से 4.20 करोड़ रुपये मंजूर हो चुके हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि ट्रैफिक लाइटों में कोई तकनीकी दिक्कत आने पर अब विभाग के तकनीशियन ही उसे ठीक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि इन योजनाओं से टैफिक व्यवस्था में काफी सुधार आएगा।

निदेशक यातायात केवल खुराना ने बताया कि यातायात विभाग में सुरक्षित यातायात के लिए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। भर्ती होने के बाद हाईवे पर पैट्रोलिंग टीमें गठित होंगी, जिससे वाहन चालकों को जागरूक करने के साथ कोई हादसा होने पर तुरंत राहत बचाव कार्य किया जा सके। शिक्षा विभाग से कहा गया है कि यातायात के नियम सिलेबस में शामिल किए जाएं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!