Breaking News :
>>जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में जिला कौशल एवं अप्रेंटिसशिप समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न>>देहरादून में पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, 30 सितंबर से भरे जाएंगे नामांकन पत्र>>अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने बाड़ेछीना स्वास्थ्य केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कार्मिकों पर मांगा स्पष्टीकरण>>मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर हादसों की रोकथाम को तैनात रहेगी टास्क फोर्स; डीएम ने 24×7 पेट्रोलिंग एवं सघन चेकिंग के दिए निर्देश>>कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’, कहा ‘मन की बात’ है राष्ट्रहित और जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सुनी पीएम के मन की बात, बोले- सामाजिक कार्य की प्रेरणा देता है प्रत्येक एपिसोड>>प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए करता है प्रेरित -मुख्यमंत्री>>सहकारिता चुनाव में नया रिकॉर्ड, सभी 10 जिला सहकारी बैंकों में निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी>>घर में जमा पानी बन सकता है मलेरिया की वजह, बरसात में ऐसे करें मच्छरों की रोकथाम>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

भारती सिंह के सपोर्ट में आए कृष्णा, राजू श्रीवास्तव के बयान पर भड़के, बोले, “राजू श्रीवास्तव ने तो बहुत ही बकवास की है…..”

आकाश ज्ञान वाटिका, 30 नवम्बर 2020, सोमवार। ड्रग्स केस में फंसने के बाद टीवी की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई। दोनों को जमकर ट्रोल किया गया, लोगों का गुस्सा खासतौर पर भारती के लिए साफ नज़र आया। इस केस के सामने आने के बाद ये चर्चा होने लगी कि मेकर्स ने भारती को ‘द कपिल शर्मा शो’ में से निकाल दिया है। हालांकि हाल ही में उनके दोस्त कीकू शारदा ने इस बात से इनकार किया। अब ‘द कपिल शर्मा शो’ में भारती के को-स्टार और दोस्त कृष्णा अभिषेक ने भी इस पर चुप्पी तोड़ी है। इतना ही नहीं कृष्णा ने खुलकर कहा है कि वो भारती को सपोर्ट करेंगे।

बॉम्ब टाइम्स से बातचीत में कृष्णा ने भारती के शो से निकाले जाने की खबर पर कहा, ‘ ऐसा बिल्कुल नहीं है, मैंने चैनल की तरफ से ऐसा कोई डिस्कशन नहीं सुना। मैं भारती को सपोर्ट करूंगा उन्हें काम पर वापस आना चाहिए। जो हो गया सो हो गया, लेकिन मैं और कपिल भारती को सपोर्ट करते हैं। हम एक परिवार की तरह हैं’।

कृष्णा ने कहा, ‘भारती मेरे हर अच्छे और बुरे वक्त में मेरे साथ खड़ी रही है। जब मेरे पिता बीमार थे और जब उनका निधन हो गया तो भारती ही वो पहली शख्स थी जो मुझसे आकर मिली थी। जब मेरे बच्चे हुए, तो भारती ही वो शख्स थी जिसने सबसे पहले कॉल किया था। जब एक अवॉर्ड फंक्शन होस्ट करने के दौरान मैं बीमार पढ़ गया था तब भारती ने बिना पलक झपकाए हां कर दी थी। ऐसा बॉन्ड है हमारा, जो जब वो जेल से बाहर आई तो मुझे तो मिलने जाना ही था। मुझे दुनिया का नहीं पता, लेकिन मैं भारती के साथ खड़ा हूं’।

फेमस कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव ने भारती के लेकर कमेंट किया था। उस पर बात करते हुए कृष्णा ने कहा, ‘राजू श्रीवास्तव ने तो बहुत ही बकवास की है। उन्होंने जो भी कहा वो बहुत शॉकिंग था। उसने सबके साथ लाइफटाइम के लिए अपना रिश्ता खराब कर लिया। हमारी पूरी टीम उससे नाराज़ है उससे उसके कमेंट के लिए’।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!