Breaking News :
>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं>>जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएगी कांग्रेस: डॉ. हरक सिंह रावत>>एसपी ऋषिकेश ने किया रायवाला कोतवाली का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण>>मंत्री सुबोध उनियाल ने दून अस्पताल पहुंचकर पीजी, एसआर और जेआर डॉक्टरों को दिया स्टाइपेंड बढ़ाने का भरोसा, धरना स्थगित>>17 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक जनपद नैनीताल में चलेगा “सेवा संकल्प अभियान”>>धामों में मुख्यमंत्री के दीर्घायु और प्रदेश की सुख-समृद्धि, द्वितीय चरण की सकुशल यात्रा के लिए की गयी प्रार्थना: हेमंत द्विवेदी
मनोरंजन

‘पाताल लोक’ की एक्ट्रेस स्वास्तिका मुखर्जी ने बताया- यह वेब सीरीज़ पॉपकॉर्न खाओ घर जाओ टाइप नहीं, आपको सोचने पर मजबूर करती है

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2020, शुक्रवार। अमेज़न प्राइम वीडियो की वेब सीरीज़ ‘पाताल लोक’ इस वक्त लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। जयदीप अहलावत, नीरज कबि और गुल पनाग जैसे एक्टर्स से सजी इस वेब सीरीज़ में डॉली मेहरा यानी स्वास्तिका मुखर्जी ने भी अपनी छाप छोड़ी।

मुझे उम्दा काम के लिए मेरी तारीफ 

स्वास्तिका बताती हैं, ‘मुझे इस बात की खु़शी है कि वेब सीरीज़ में मेरे काम की तारीफ हो रही है। सही जगह पर सही पहचान मिल रही है। यह वेब सीरीज़ कोई पॉपकॉर्न खाओ घर जाओ टाइप नहीं है। मैं 20 साल से काम कर रही हूं, लेकिन हमेशा इस बात की चिंता होती है कि लोग मेरा काम देखें और भूल ना जाएं। यह वेब सीरीज़ भी ऐसी है, जिसे देखने के बाद आप सोचते हैं।’

काफी इमोशन वाला मेरा किरदार

स्वास्तिका बनर्जी ने बताया, ‘जब स्क्रिप्ट मुझे दी गई, तो वह काफी सरल थी। लेकिन डॉली मेहरा का किरदार काफी मुश्किल था। वह कई परतों वाला था। इसमें इमोशन और क्राफ्ट का काफी काम था। डॉली को को स्क्रिप्ट से निकालकर स्क्रीन पर मुझे ही गढ़ना था। बतौर महिला मैंने उसे महसूस करने की कोशिश की। यह काफी मुश्किल रहा।’

नीरज के काम करने में है अलग अनुभव

पाताल लोक की कास्ट को लेकर स्वास्तिका कहती हैं, ‘मेरे ज्यादातर सीन नीरज कबि के साथ थे। वह एक शानदार एक्टर हैं। उनके साथ काम करते हुए आपको कभी नहीं लगता है कि उन्होंने इससे पहले इतना काम किया है। वहीं, जयदीप ने कमाल कर दिया है। मैंने उन्हें गैंग्स ऑफ़ वासेपुर में देखा था। हमारे बीच एक हमेशा चर्चा रहती है, कि हम ऐसे एक्टर्स और काम करते हुए क्यों नहीं देख पाते हैं?’

सभी  किरदार असली लगते हैं

स्वास्तिका कहती हैं, ‘जयदीप समेत जितने भी किरदार वह सब असली लगतें हैं। मैनें निर्देशक प्रोसित को बोला कि ऐसा लगता है किसी ने एक्टिंग नहीं की है। सभी लोग अपने किरदार के लिए ही बने थे। ऐसा नहीं लगा कि इस किरदार कोई और कर सकता है। यहां, तक कि अमितोष और चित्रकूट का आटो ड्राइवर भी आपको याद हैं। महिला पुलिस का किरदार निभाने वाली निकिता ग्रोवर भी असाधरण लगती हैं। इसके पीछे कास्टिंग डे की काफी मेहनत है।’

मेड इन हेवन है पंसदीदा वेब सीरीज़

स्वास्तिका ने बताया कि पाताल लोक के अलावा उन्होंने कौन सी वेब सीरीज़ पसंद है। उन्होंने कहा कि अमेज़न प्राइम वीडियो की मेड हेवन काफी पसंद हैं। इसमे अर्बन समस्याओं को काफी बारीकी से उठा गया है। वहीं, मुझे अनुराग कश्यप की सेक्रेड गेम्स भी पसंद है। इसमें भी इसका पहला सीज़न।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!