Breaking News :
>>‘हाउस ऑफ़ स्वाशा’ की सह-संस्थापिका स्वाति खंडूरी डिमरी ने कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा से की शिष्टाचार भेंट>>आपदा पुनर्निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
खेल-जगत

रैना और पठान के बाद रोबिन उथप्पा ने भी बीसीसीआइ से विदेशी टी-20 लीग खेलने की माँग

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 मई 2020, शुक्रवार। हाल ही में भारतीय टीम के बल्लेबाज सुरेश रैना और पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ से मांग की थी कि जो खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर हैं उनको विदेशी टी20 लीग में खेलने की इजाजत मिले, लेकिन बीसीसीआइ ने इससे साफ इन्कार कर दिया था। वहीं, अब ठीक इसी तरह की मांग सलामी बल्लेबाज रोबिन उथप्पा ने भी भारतीय क्रिकेट बोर्ड से की है। रोबिन उथप्पा चाहते हैं कि बीसीसीआइ भारतीय खिलाड़ियों को कम से कम दो विदेशी टी20 लीग में खेलने की अनुमति दे।

बीबीसी से बात करते हुए रोबिन उथप्पा ने कहा है, “वास्तव में हमें जाने देना चाहिए।” उन्होंने कहा है, “जब हमें जाने और खेलने की अनुमति नहीं देते हैं तो यह दुख होता है … अगर हम जा सकते हैं और खेलना चाहते हैं तो कम से कम कुछ अन्य लोगों के साथ खेलना अच्छा होगा, क्योंकि खेल के एक छात्र के रूप में आप सीखना चाहते हैं और जितना चाहें उतना बढ़ सकते हैं और ऐसा कर सकते हैं।”

वुमेंस बिग बैश लीग में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर खेल सकती हैं, तो पुरुष खिलाड़ियों को अनुमति इस लीग के लिए क्यों नहीं मिलती है। ऐसे में उथप्पा ने उम्मीद जताई है कि बीसीसीआइ के प्रोग्रेसिव प्रेसिडेंट सौरव गांगुली इस स्थिति को साफ करेंगे और उनके लिए आगे बढ़ने का मार्ग प्रशस्त करेंगे। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह कुछ बिंदु पर इस पर गौर करेंगे।

रोबिन उथप्पा ने कहा है, “सौरव गांगुली एक बहुत प्रगतिशील सोच वाले इंसान हैं, जो हमेशा भारत को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने वास्तव में वह नींव रखी जहां भारत क्रिकेट अब है।” इससे पहले जब रैना और पठान ने इस तरह की मांग की थी तो बीसीसीआइ के एक अधिकारी ने कहा था कि विशिष्टता ही हमारी पहचान है और हम खिलाड़ियों को विदेशी लीग में खेलने की इजाजत नहीं देंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!