Breaking News :
>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा, “उत्तराखंड में महंगाई दर अन्य राज्य की तुलना में कम है”

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार, गैरसैंण। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि उत्तराखंड में महंगाई दर अन्य राज्य की तुलना में कम है। हालांकि सरकार महंगाई को नियंत्रित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सस्ता खाद्यान्न भी प्रदेशवासियों को उपलब्ध करा रही है।

बुधवार को मीडिया से बातचीत करते हुए संसदीय कार्य मंत्री कौशिक ने कहा कि पेट्रोल व डीजल की कीमतों का निर्धारण प्रतिदिन के आधार पर पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा किया जाता है। राज्य सरकार द्वारा मात्र वैट लिया जाता है। उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत 89.71 रुपये तथा डीजल की कीमत डीजल 81.97 रुपये है। पंजाब में पेट्रोल 90.21 रुपये और मुंबई में 97.57 रुपये है। जयपुर में पेट्रोल 97.72 रुपये तथा डीजल 89.98 रुपये है। उन्होंने बताया कि खाद्य तेल के दाम उत्तराखंड में अन्य राज्यों से अधिक नहीं हैं। देहरादून में सरसों का तेल 122 रुपये तथा वनस्पति घी 112 रुपये प्रति किलोग्राम है। लुधियाना में सरसों का तेल 145 रुपये तथा वनस्पति घी 119 रुपये प्रति किलोग्राम है। देहरादून में प्याज 49 रुपये प्रति किलो जबकि लुधियाना में 50 रुपये, मुंबई में 62 रुपये तथा कोलकाता में 67 रुपये है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के अंतर्गत राज्य में 4,04,713 निश्शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए हैं।

संसदीय कार्य मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महंगाई कम करने के लिए आवश्यक अनुसूचित वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं मूल्य निर्धारण तथा किसानों को मूल्य समर्थन योजना का लाभ देने को आवश्यक कदम उठाए गए हैं। अंत्योदय अन्न योजना के तहत 1.80 लाख कार्ड धारक हैं। प्रतिमाह एक राशन कार्ड पर 35 किलोग्राम राशन दिया जाता है। इसमें दो रुपये प्रतिकिलो की दर से गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल उपलब्ध कराया जाता है। प्रदेश में 11.67 लाख बीपीएल कार्ड धारक हैं। इन्हेंं प्रति यूनिट पांच किलो राशन उपलब्ध कराया जाता है। इसमें दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से गेहूं और तीन रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से चावल दिया जाता है। राज्य खाद्य योजना के तहत लगभग 10 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति राशन कार्ड 7.50 किलोग्राम खाद्यान्न दिया जाता है। कोविड-19 के दृष्टिगत लाकडाउन की अवधि में राज्य खाद्य योजना के लगभग 10 लाख परिवारों को महंगाई से राहत देने के उद्देश्य से 12.50 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति राशन कार्ड माह अप्रैल 2020 से जून 2020 तक अतिरिक्त रूप से वितरित किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!