Breaking News :
>>मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल>>17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’>>जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम>>उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त>>देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच>>एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ>>वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान>>बांग्लादेश में अवामी लीग के 7 बड़े नेताओं को फांसी की सजा>>तमिलनाडु में सीएम विजय की टिप्पणी को लेकर विवाद, डीएमके के ए राजा समेत तीन नेताओं पर केस>>पटना में छात्रों का प्रदर्शन, अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी>>मुख्यमंत्री धामी ने की चारधाम यात्रा-2026 की व्यवस्थाओं की समीक्षा>>पुरानी पेंशन प्रकरण को लेकर मातृ-शिशु एवं कल्याण संगठन का शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिला>>मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से किया स्वागत>>‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ हुआ रिलीज, रणबीर-साई की जोड़ी ने जीता दर्शकों का दिल>>IND VS AFG- वरुण चक्रवर्ती चोटिल होने के कारण अफगानिस्तान सीरीज से बाहर>>राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस पर पीएम मोदी ने विश्वेश्वरैया को दी श्रद्धांजलि, इंजीनियरों के योगदान को सराहा>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा>>राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
ताज़ा खबरेंदेशस्वास्थ

देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ रहे मामले : पिछले 24 घंटों में 17407 नए केस, अब तक 1.66 करोड़ को लगा टीका

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 फ़रवरी 2021, गुरुवार। भारत में अबतक 1.66 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। बावजूद इसके एक बार फिर कोरोना के नए मामलों मं उछाल देखने को मिल रही है। पिछले  24 घंटों में देश में कोरोना के 17 हजार से अधिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 89 और लोगों की मौत हुई है। इसमें से ज्यादातर मामले महाराष्ट्र , पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और कर्नाटक से सामने आ रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 17,407 नए मामले आनए हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,11,39,516 हो गई है। इसके साथ ही 89 नई मौतें भी दर्ज की गई हैं और कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 1,57,435 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,73,413 और ठीक हो चुके मरीजों की कुल संख्या 1,08,26,075 हो गई है।

आईसीएमआर के अनुसार, देश में 3 मार्च तक 21 करोड़ 91 लाख 78 हजार 908 नमूनों की कोरोना जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,75,631 नमूनों की जांच बुधवार को की गई थी। बतादें कि पिछले साल 16 सितंबर को संक्रमण के कुल मामले 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!