Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
सम्पादकीय

रहस्य और रोमांच से भरा संसद सत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, नई दिल्ली। ऐसा लगता है कि नरेंद्र मोदी की सरकार को रहस्य और रोमांच बहुत पसंद है। तभी सरकार अपने फैसले को, अपने एजेंडे को आखिरी समय तक रहस्य बना कर रखती है और एकदम से सबको चौंका देती है। सरकार का यह आचरण उसके अपने कामकाज में दिखता ही है संसद सत्र में भी दिखता है। अन्यथा कोई कारण नहीं था कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाए और उसका एजेंडा इतना गोपनीय रखे की किसी को उसकी जानकारी न हो। विपक्ष की ओर से बार बार सवाल उठाए जाने के बाद सरकार ने विशेष सत्र का एक एजेंडा बताया है लेकिन इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि विशेष सत्र उसी एजेंडे को पूरा करने के लिए बुलाया गया है, जो सरकार ने बताया है। 18 सितंबर से शुरू हो रहे सत्र में कुछ चौंकाने वाली चीज होगी।

सरकार कह रही है कि लोकतांत्रिक प्रणाली की 75 साल की यात्रा और इसकी उपलब्धियों पर चर्चा होगी और चार सामान्य विधेयक पास कराए जाएंगे, जिसमें एक विधेयक चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति से जुड़ा है। लेकिन असली एजेंडा कुछ और लगता है। वह क्या होगा यह किसी को पता नहीं है। पता नहीं सरकार में शामिल मंत्रियों और बड़े अधिकारियों को भी पता है या नहीं? लेकिन जो भी होगा चौंकाने वाला है। असल में सरकार ने पक्ष-विपक्ष और देश के नागरिकों को चौंकाते रहने का फैसला किया हुआ है।

याद करें कैसे संसद के पिछले यानी मानसून सत्र समाप्त होने से एक दिन पहले चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति का बिल आ गया था। किसी को अंदाजा नहीं था कि सरकार यह बिल ले आएगी। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने एक कमेटी बनाई थी और कहा था कि जब तक कानून नहीं बनता है तब तक यह कमेटी चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति करेगी। सरकार नहीं चाहती है कि यह कमेटी नियुक्ति करे। तभी यह कानून लाया गया। लेकिन अगले साल फरवरी तक कोई नियुक्ति करने की नौबत ही नहीं आने वाली है। इसलिए अचानक मानसून सत्र के आखिर में बिल पेश करने की जरूरत नहीं थी। पर सरकार ने बिल पेश कर दिया और अब विशेष सत्र में उसे पास कराएगी।

इससे पहले कितने और मौकों पर संसद में सरकार ने सबको चौंकाया है। किसी को अंदाजा नहीं था कि सरकार आईपीसी, सीआरपीसी और इविडेंस एक्ट बदलने जा रही है। अचानक तीन बिल संसद में पेश किए गए और उसके बाद गृह मामलों की स्थायी समिति को भेज दिया गया। इससे पहले जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने का काम भी सरकार ने अचानक किया था। 2019 के मानसून सत्र में एक दिन अचानक गृह मंत्री ने इसे सदन के सामने रख दिया। नागरिकता संशोधन कानून भी इसी तरह एक दिन अचानक संसद के सामने पेश हो गया था। इसलिए विशेष सत्र में किसी चौंकाने वाली घटना के लिए तैयार रहने की जरूरत है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!