Breaking News :
>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप>>बार-बार मांसपेशियों में खिंचाव? सिर्फ थकान नहीं, यह भी हो सकता है कारण>>दो आरोपियों को जिला बदर करने के आदेश, दो के नोटिस निरस्त>>12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव>>डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश>>सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश>>देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्डदेहरादून

बाहरी राज्यों में विस्तार ले रही धामी की लोकप्रियता

मध्य प्रदेश और राजस्थान के विधानसभा चुनाव में प्रचार का आया आमंत्रण

अब तक 16 सीटों पर आई रैली की डिमांड, जनता से करेंगे सीधा संवाद

अगले 3 दिनों तक एमपी और राजस्थान में रहेंगे उत्तराखण्ड के युवा सीएम

जनहित में लिए गए साहसिक फैसलों ने धामी को बनाया जनप्रिय

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 सितम्बर 2023, मंगलवार, देहरादून। भाजपा मध्य प्रदेश और राजस्थान के चुनाव में उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की लोकप्रियता को भुनाने की तैयारी में है। इन दोनों राज्यों में चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व ही माहौल बनाने के लिए पार्टी को अन्य प्रदेशों के कुछ चुनिंदा मुख्यमंत्री की जरूरत महसूस हो रही है, जिनमें से एक पुष्कर सिंह धामी भी हैं। पहले चरण में तकरीबन 16 सीटों पर उनकी रैली करने की डिमांड आ चुकी है। उनके अलावा उत्तराखण्ड के कुछ विधायकों को भी मध्य प्रदेश व राजस्थान के चुनावों की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। 19 से 21 सितम्बर तक धामी इन दोनों प्रदेशों के भ्रमण पर रहेंगे।

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्क्र सिंह धामी की डिमांड ज्यादा है। वहां मौजूदा सरकार भाजपा की है। भाजपा की ओर से मध्य प्रदेश में आशीर्वाद यात्रा शुरू की गई है, जिसके तहत पार्टी के कई बड़े नेता विभिन्न जिलों में पहुंचेंगे और लोगों से वोट की अपील करेंगे। दूसरे राज्य राजस्थान में भी भाजपा परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। दोनों ही राज्यों में धामी को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत धामी मंगलवार और गुरुवार तक मध्यप्रदेश और राजस्थान के भ्रमण पर रहेंगे। मंगलवार को वह मध्यप्रदेश रवाना होंगे। वहां खुरई, हड़कल खाती, ढाना आदि स्थानों में जनसभा व अन्य विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करने के बाद 20 सितम्बर की दोपहर वह राजस्थान के लिए रवाना होंगे। झालावाड़, पिपलिया डाग, रामगंज मण्डी, सांगोद, लडपुरा व कोटा में भी धामी चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। 21 सितम्बर की दोपहर वह कोटा से देहरादून लौटेंगे।

दरअसल, पुष्कर सिंह धामी ने बतौर मुख्यमंत्री अभी तक के अपने लगभग दो वर्ष के कार्यकाल में जनहित में कई साहसिक और एतिहासिक फैसले लिए हैं। जिनमें नकल विरोधी कानून, सख्त धर्मांतरण कानून लागू करना शामिल हैं। इसके अलावा जमीन जेहाद के खिलाफ चलाया गया उनका बुल्डोर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। इतना ही नहीं समान नागरिक संहिता लागू करने को लेकर उनके द्वारा प्रदेश में की गई ठोस पहल को को भी समूचे देश में सराहना मिली है। विस्तार ले रही रही उनकी लोकप्रियता की वजह से अन्य प्रदेशों के चुनाव में भी उनकी डिमांड बढ़ी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!