Breaking News :
>>पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश>>जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण>>30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच>>पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार>>देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण>>प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा>>लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान>>उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग>>गोरखपुर में असलहा तस्करी नेटवर्क की जांच का दायरा बढ़ा, 31 आरोपी नामजद>>13 घंटे तक धधकता रहा जयपुर का सेठी कॉम्प्लेक्स, भवन मालिक के खिलाफ FIR>>500 मीटर गहरी खाई में कार गिरने से दो की मौत, रात के हादसे के बाद शुक्रवार को निकाले गए शव>>भारत ने अफगानिस्तान को तीसरे टी20 मुकाबले में 127 रनों से हराया, 3-0 से सीरीज की अपने नाम>>देहरादून में जन सेवा केंद्रों पर प्रशासन की छापेमारी, 4 केंद्र सील>>हरिपुर कालसी को मिली बड़ी आध्यात्मिक सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया माँ यमुना की प्रतिमा का अनावरण>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
देश

लव मैरिज के बाद क्यों पैरेंट्स ने कराई दूसरी शादी

लव मैरिज के बाद पैरेंट्स ने कराई दूसरी शादी, जानें- अब क्यों पत्नी रहेगी पहले पति के साथ

नई दिल्ली,  माता-पिता द्वारा दूसरी शादी करने के लिए मजबूर की गई युवती को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) ने पहले पति के पास जाने की अनुमति दे दी है। युवती ने पहले पति से प्रेम विवाह किया था। न्यायमूर्ति मनमोहन व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने कहा कि युवती बालिग है और वह जिसके भी साथ चाहे, रहने की हकदार है

दंपती को सुरक्षा देने के लिए हाई कोर्ट ने पुलिस को दिए आदेश

पीठ ने यह कहते हुए उसे अपने पहले पति के साथ रहने की अनुमति दे दी। साथ ही पीठ ने सरिता विहार के एसएचओ को निर्देश दिया कि वह सुनिश्चित करें की दंपती को किसी तरह का कोई खतरा नहीं हो।

पीठ के सामने यह मामला तब आया जब युवती के पहले पति ने हाई कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर कर, उसे अदालत के समक्ष पेश होने के निर्देश देने की मांग की। जब युवती को पेश किया गया तो उसने पीठ के सामने कहा कि वह उसके साथ रहना चाहती है, जिससे उसने अपनी मर्जी से शादी की है।

माता-पिता ने युवती को किया था दूसरे विवाह के लिए मजबूर

इस दौरान उसने पुष्टि भी की कि उसे दूसरी शादी करने के लिए मजबूर किया गया था। महिला ने जून माह में दूसरी जाति के युवक से शादी की थी, लेकिन परिजनों को यह शादी स्वीकार नहीं थी। इस पर परिजनों ने युवती की दूसरे युवक के साथ जबरन शादी कर दी थी।

बयान पर कायम रहने का दिया निर्देश

सुनवाई के दौरान यायमूर्ति मनमोहन व न्यायमूर्ति संगीता ढींगरा सहगल की पीठ ने युवती के परिजनों व उसके दूसरे पति से बात की और उन्होंने अदालत में बयान दिया कि वह न तो दोनों को कोई नुकसान पहुंचाएंगे और न ही उनके संपर्क में रहेंगे।

पीठ ने दोनों के बयान को दर्ज किया और इस पर कायम रहने का निर्देश दिया। पीठ ने पुलिस को निर्देश दिया कि वह दंपति के घर जाते रहेंगे और आपात स्थिति में संपर्क करने के लिए उनका मोबाइल फोन नंबर ले लें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!